फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या शबाना आजमी ने साझा की पाकिस्तानी बच्चों की पुरानी तस्वीर? सोशल मीडिया यूजर्स ने लगाया फेक न्यूज फैलाने का आरोप

Wed, 20 May 2020 09:28 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 20 May 2020 09:28 AM IST
विज्ञापन
shabana azmi get troll after shared old photos to express her sorrow on migrant workers
शबाना आजमी - फोटो : सोशल मीडिया

पूरी दुनिया के साथ भारत में भी कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। देश में इस वायरस से संक्रमित होने वालों की संख्या बढ़कर एक लाख से ज्यादा हो गई हैं, वहीं मौत का आंकड़ा 3163 हो चुका है। कोरोना वायरस के प्रकोप को रोकने के लिए सरकार ने चौथा लॉकडाउन लगाया हुआ है। पहले लॉकडाउन के बाद से ही प्रवासी मजदूरों के पलायन का संकट जारी है। अब तक लाखों मजदूर अपने गांवों की ओर रुख कर चुके हैं। इस बीच शबाना आजमी का एक ट्वीट चर्चा में आ गया है।

shabana azmi get troll after shared old photos to express her sorrow on migrant workers
शबाना आजमी - फोटो : सोशल मीडिया

मीलों दूर पैदल चल रहे इन मजदूरों को कई हादसों का भी शिकार होना पड़ा है। वहीं सोशल मीडिया पर मजदूरों की दर्दनाक तस्वीरें और वीडियो भी देखने को मिल रहे हैं। मजदूरों की इस हालत पर बॉलीवुड के कई सितारे अपने प्रतिक्रिया दे चुके हैं, लेकिन मजदूरों को दर्द बयां करने के चक्कर में शबाना आजमी सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गई हैं। सोशल मीडिया यूजर्स उन पर फेक न्यूज फैलाने का आरोप लगा रहे हैं। 

shabana azmi get troll after shared old photos to express her sorrow on migrant workers
शबाना आजमी - फोटो : सोशल मीडिया

शबाना आजमी सोशल मीडिया पर हमेशा सक्रिय रहती हैं। वहीं कई मुद्दों पर अपनी राय भी देती रहती हैं। शबाना आजमी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में एक छोटा बच्चा अपने भाई या बहन को गोद में लिया फुटपाथ पर बैठा नजर आ रहा है। उसके हाथ में हाथों की बोतल है। इस तस्वीर को साझा करते हुए शबाना आजमी ने अपने ट्वीट में लिखा, 'दिल तोड़ देने वाला'। 

विज्ञापन
विज्ञापन
shabana azmi get troll after shared old photos to express her sorrow on migrant workers
शबाना आजमी - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर शबाना आजमी द्वारा साझा की गई इस तस्वीर पर कई सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। ट्रोलर्स ने कमेंट करते हुए बताया कि शबाना आजमी ने जो तस्वीर साझा की है वह एक साल से भी अधिक पुरानी है। इतना ही नहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने तो इस एक साल पुरानी तस्वीर के स्क्रीन शॉट्स कमेंट में साझा किए हैं जिसमें लोगों ने बताया कि बच्चे की ये तस्वीर मलयेशिया या पाकिस्तान की  है। 
 


 

विज्ञापन
shabana azmi get troll after shared old photos to express her sorrow on migrant workers
शबाना आजमी - फोटो : अमर उजाला

इससे भी ज्यादा दिलचस्प बात यह है कि यह तस्वीर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान पर पाकिस्तान की हालत पर हमलों के लिए भी इस्तेमाल की हई थी। एक यूजर पिछले साल पीएम इमरान खान के लिए 1 जनवरी 2019 अपनी पोस्ट में लिखा था, 'क्यों इमरान खान, यही है तुम्हारा नया पाकिस्तान?' इनके अलावा और कई सोशल मीडिया यूजर्स ने शबाना आजमी पर फेक न्यूज फैलाने का आरोप लगाया है। 
 


 
 


पढ़ें: महाराष्ट्र सरकार से फिल्मों का काम शुरू करने की अनुमति देने की गुहार, फेडरेशन ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed