बॉलीवुड के सबसे चर्चित स्टारकिड्स की बात की जाती है, तो शाहरुख खान की शहजादी यानी सुहाना खान का नाम सबसे पहले लिया जाता है। सुहाना खान अक्सर ही सुर्खियों का हिस्सा बनी रहती हैं। इन दिनों सुहाना अपनी एक ड्रेस को लेकर चर्चा में आ गई हैं। सिर्फ सुहाना ही बल्कि उनक मां गौरी खान भी इस वजह से चर्चा का विषय बन गई हैं।
क्या शाहरुख खान की बेटी सुहाना ने पहनी मां गौरी की पुरानी ड्रेस? तस्वीरें देख फैंस हो रहे हैरान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख की बेटी सुहाना खान ने अब तक बॉलीवुड डेब्यू नहीं किया है। लेकिन फिर भी वो सोशल मीडिया सेंसेशन बनी हुई हैं। सुहाना की पॉपुलैरिटी उनके पिता से कम नहीं। सोशल मीडिया पर उनकी अधिकतर तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। अब हाल ही में सुहाना की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें ऐसा लग रहा है कि उन्होंने अपनी मां गौरी खान की ड्रेस पहनी है।
सुहाना की ये तस्वीर उनके एक फैन पेज ने साझा की है। इस तस्वीर में सुहाना काले रंग की पोल्का डॉट्स वाली ड्रेस पहनी हुई हैं। इसे देख लोगों को गौरी खान की याद आ गई हैं। इस ड्रेस को देख फैंस पूछ रहे हैं कि क्या सुहाना ने गौरी की सालों पुरानी ड्रेस पहनी हुई है?
A post shared by Suhana (@suhanakha2) on
दरअसल कई साल पहले गौरी खान को भी ऐसी ही ड्रेस पहने देखा गया था। दोनों में अंतर केवल इतना है कि गौरी ने ड्रेस के साथ बेल्ट पहना है और सुहाना ने बेल्ट नहीं पहना। जिस वजह से फैंस ये सवाल कर रहे हैं। गौरी ने ये ड्रेस शाहरुख की फिल्म 'ओम शांति ओम' में अपनी मौजूदगी दर्ज कराते समय पहनी थी।
Like mother like daughter ❤ @gaurikhan @suhanakhan2 #suhanakhan #gaurikhan
A post shared by Suhana (@suhanakha2) on
गौरतलब है कि सुहाना खान की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। हाल ही में सुहाना की 'नो मेकअप लुक' में तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। इन तस्वीरों को उनकी मां गौरी खान ने क्लिक किया था। तस्वीरों को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया गया था। बता दें कि फैंस सुहाना के बॉलीवुड डेब्यू का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि अब तक शाहरुख या सुहाना में से किसी ने भी इस बारे में कोई बात नहीं की है।
पढ़ें: मनोरंजन जगत पर कोरोना का असर, स्थगित हो सकते हैं 'ऑस्कर अवॉर्ड्स'

कमेंट
कमेंट X