बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों चर्चा में हैं। इसकी बड़ी वजह है उनका तलाक। दरअसल हाल ही में नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया ने लॉकडाउन के बीच उन्हें तलाक का नोटिस भेजा है। हालांकि नवाज इस समय अपने घर बुढाना में हैं। जिस वजह से उन्हें नोटिस ई-मेल और व्हॉट्सएप के जरिए भेजा गया है। तलाक का नोटिस भेजे जाने के बाद शादी से पहले के अपने असली नाम अंजना पांडे का प्रयोग शुरू कर चुकीं आलिया और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की प्रेम कहानी किसी हिंदी फिल्म जैसी ही है। वहीं नवाज के तलाक की खबरों से उनके फैंस हैरान- परेशान हो गए हैं। हालांकि नवाज अकेले ऐसे अभिनेता नहीं हैं जिनकी सालों पुरानी शादी टूटी हो। इससे पहले भी कई अभिनेताओं का तलाक हो चुका है जो काफी चर्चाओं में रहा।
नवाजुद्दीन ही नहीं ये बॉलीवुड सेलेब्स भी ले चुके हैं तलाक, ऋतिक- सुजैन तो शादी के 14 साल बाद हुए थे अलग
ऋतिक रोशन- सुजैन खान
बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन और सुजैन खान का तलाक शादी के 14 साल बाद हुआ था। ऋतिक और सुजैन बॉलीवुड के पसंदीदा कपल में से एक हुआ करते थे। दोनों की शादी टूटना उनके फैंस के लिए काफी शॉकिंग खबर थी।
मलाइका अरोड़ा- अरबाज खान
सलमान खान के भाई अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के तलाक ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी थीं। दोनों ने शादी के 19 साल बाद तलाक लिया था। इस खबर से अरबाज और मलाइका दोनों के फैंस चौंक गए थे।
सैफ अली खान- अमृता सिंह
अभिनेता सैफ अली खान ने अपने से 12 साल बड़ी अमृता सिंह से शादी की थी। लेकिन दोनों की शादी 13 साल बाद टूट गई। इस खबर से फैंस का भी दिल टूट गया था। दोनों के दो बच्चे हैं सारा अली खान और इब्राहिम अली खान। तलाक के कई साल बाद सैफ अली खान ने करीना कपूर से शादी कर ली थी। सैफ और करीना के बेटे के नाम तैमूर अली खान है।
अर्जुन रामपाल- मेहर जेसिया
अभिनेता अर्जुन रामपाल की पहली पत्नी का नाम मेहर जेसिया है। दोनों बॉलीवुड के चर्चित कपल थे। अर्जुन और मेहर का तलाक शादी के 20 साल बाद हुआ था। दोनों की दो बेटियां हैं। वहीं अर्जुन अब अपनी गर्लफ्रेंड गेब्रिएला के साथ रहते हैं, दोनों का एक बेटा भी है।
