भरतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा हाल ही में माता- पिता बने हैं। ऐसे में दोनों को फैंस के साथ ही फिल्म इंडस्ट्री से भी लगातार शुभकामनाएं मिल रही हैं। इसी बीच महानायक अमिताभ बच्चन ने क्रिकेटर्स के बच्चों को लेकर अपनी राय दे दी है। अमिताभ ने भविष्य की महिला क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी है।
विराट- अनुष्का सहित क्रिकेटर्स की बेटियों पर ये है अमिताभ बच्चन की राय, धोनी की बेटी के लिए कही ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर अपनी कई तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। अमिताभ की इन पोस्ट्स को खासा पसंद भी किया जाता है। अब हाल ही में अमिताभ बच्चन ने विराट- अनुष्का सहित सभी क्रिकेटर्स की बेटियों को लेकर अपनी राय रखी है।
अमिताभ बच्चन ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए एक वायरल मैसेज शेयर किया है। अमिताभ ने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें 13 ऐसे क्रिकेटर्स के नाम लिखे हैं जो बेटी के पिता हैं। इन सभी में अब विराट कोहली का नाम भी जुड़ गया है। इसमें लिखा है, 'भविष्य की महिला क्रिकेट टीम बन रही है'। वहीं इस तस्वीर को शेयर करते हुए अमिताभ बच्चन ने कैप्शन में लिखा, 'महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की भी बेटी है। क्या वह कप्तान बनेंगी?'
T 3782 - An input from Ef laksh ~
"... and Dhoni also has daughter .. will she be Captain ? 🙏'' pic.twitter.com/KubpvdOzjt
अमिताभ का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस ट्वीट पर कई लोग कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। साथ ही साथ इसे काफी शेयर भी किया जा रहा है। अमिताभ द्वारा शेयर की गई इस लिस्ट में सुरेश रैना, गौतम गंभीर, रोहित शर्मा, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन, अजिंक्य रहाणे, रविंद्र जडेजा, चेतेश्वर पुजारा, ऋद्धिमान साहा, हरभजन सिंह, टी नटराजन, उमेश यादव और विराट कोहली का नाम लिखा हुआ है। ये सभी खिलाड़ी बेटी के पिता हैं।
बता दें कि विराट कोहली की पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने हाल ही में 11 जनवरी को बेटी को जन्म दिया है। बेटी के जन्म की जानकारी विराट ने खुद सोशल मीडिया के माध्यम से दी थी। जिसके बाद उनके लिए बधाइयों का तांता लग गया था। वहीं बेटी के जन्म के बाद विराट और अनुष्का ने तमाम मीडिया, फोटोग्राफर्स से भी एक पत्र के माध्यम से अपील की थी कि वो उनकी बेटी की तस्वीरें ना खींचें।
पढ़ें: Exclusive: पहले नेताओं को लगे तब मैं भी लगवाऊंगी कोरोना वैक्सीन, किसान आंदोलन पर भी बोलीं ऋचा चड्ढा