फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन में अमिताभ बच्चन को याद आया पुराना वक्त, बोले- वो भी क्या दिन थे...

Sun, 19 Apr 2020 01:55 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 19 Apr 2020 01:55 AM IST
विज्ञापन
Amitabh bachchan share his iconic film satte pe satta throwback picture and remember old days
amitabh bachchan - फोटो : Social Media

बॉलीवुड के शंहशाह कहे जाने वाले अभिनेता अमिताभ बच्चन हमेशा लोगों से जुड़े रहते हैं। सोशल मीडिया पर उनकी लगातार मौजूदगी इस बात का हमेशा एहसास दिलाती रही है। ट्विटर के जरिए वो कभी अपनी तस्वीरें, किस्से और राय लोगों के साझा करते हैं। इंस्टाग्राम पर भी वो ऐसी ही बातें शेयर करते हैं। इन दिनों अमिताभ अक्सर अपने पुराने दिनों को याद कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने सदाबहार फिल्म सत्ते पे सत्ता फिल्म से अपनी एक तस्वीर शेयर की।

Amitabh bachchan share his iconic film satte pe satta throwback picture and remember old days
Amitabh Bachchan - फोटो : Social Media

अमिताभ इस कलर तस्वीर में बहुत हैंडसम लग रहे हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने पुराने दिनों को याद किया है। अमिताभ ने कैप्शन में लिखा, 'वो भी क्या दिन थे...सत्ते पे सत्ता फिल्म सॉन्ग दिलबर मेरे...हेमा जी के साथ...गुलमर्ग कश्मीर...वो सच में क्या दिन थे।' अमिताभ की इस तस्वीर को लाखों लोग पसंद कर रहे हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

... those were the days .. film ‘Satte pe Satta’ song ‘dilbar mere .. ‘ with HEMA ji .. Gulmarg, KASHMIR .. those truly were the days ..

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan) on

Amitabh bachchan share his iconic film satte pe satta throwback picture and remember old days
Amitabh Bachchan - फोटो : Social Media

इससे पहले अमिताभ ने ट्विटर पर अपनी फिल्म शोले के प्रीमियर की तस्वीर शेयर की थी। इसमें उनके माता-पिता के साथ जया बच्चन भी नजर आ रही थीं। इसे शेयर करते हुए अमिताभ ने लिखा, 'शोले' के प्रीमियर की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था, 'शोले के प्रीमियर पर...15 अगस्त, 1975, मिनर्वा सिनेमा...मां, बाबूजी, जया और बो टाई में मैं...जया कितनी प्यार लग रही हैं...यह 35एमएम प्रिंट का प्रीमियर था...70एमएम स्टीरियो साउंड प्रिंट पहली भारत में आया लेकिन कस्टम में फंस गया।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh bachchan share his iconic film satte pe satta throwback picture and remember old days
Amitabh Bachchan - फोटो : Social Media

अमिताभ ने आगे लिखा था, 'लेकिन आधी रात को प्रीमियर खत्म होने के बाद हमें खबर मिली कि 70एमएम का प्रिंट कस्टम से पास हो गया...हमने रमेशजी को उसे यहां लाने के लिए कहा...और यह आ भी गया...70 एमएम के स्टीरियों पर पहली भारतीय फिल्म...मैं विनोद खन्ना के साथ बालकनी में जमीन पर बैठा था, और सुबह तीन बजे तक इस कमाल के रिजल्ट को देख रहा था।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

At the Premiere of SHOLAY .. 15th August 1975, at the Minerva .. Ma, Babuji, Jaya and a bow tied moi .. how pretty Jaya looks .. This was the 35 mm print at the Premiere .. the 70mm Stereo sound print , first time in India was stuck in Customs.. but after the Premiere got over by midnight, we got news that the 70mm print was out of Customs .. we told Ramesh ji to get it to the Minerva .. it came .. the first Indian film on 70mm Stereo .. and I sat on the floor of the Balcony with Vinod Khanna and finished seeing this amazing result till 3 in the morning 🎥

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan) on

विज्ञापन
Amitabh bachchan share his iconic film satte pe satta throwback picture and remember old days
Chiranjeevi, Amitabh Bachchan - फोटो : social media

बता दें लॉकडाउन में अमिताभ दिहाड़ी मजदूरों और गरीबों की बहुत मदद कर रहे हैं। बीते दिनों  सुपरस्टार चिरंजीवी ने उनका शुक्रिया अदा किया था। उन्होंने बताया था कि अमिताभ दिहाड़ी मजदूरों के 1500 रुपये के राशन का कूपन बांट रहे हैं जिसे वह बिग बॉजार में इस्तेमाल करके जरूरत का सामान ले सकते हैं। 

रंगोली चंदेल के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत, सुजैन खान की बहन फराह ने लिखा कंगना रनौत को खुला पत्र

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed