फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रंगोली चंदेल के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत, सुजैन खान की बहन फराह ने लिखा कंगना रनौत को खुला पत्र

Sat, 18 Apr 2020 10:02 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 18 Apr 2020 10:02 PM IST
विज्ञापन
complain file against Kangana Ranaut sister Rangoli Chandel for   controversial tweet over moradabad incident
रंगोली - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल अपने बयानों और ट्वीट्स की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। गुरुवार को रंगोली का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया। बीते दिनों मुरादाबाद में हुई घटना के बाद रंगोली ने एक विवादित ट्वीट किया था। रंगोली के इस ट्वीट पर कई लोगों ने आपत्ति जताई। जिसके बाद ट्विटर इंडिया ने उनका अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया। अब इस ट्वीट के चलते रंगोली के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज हो गई है।

complain file against Kangana Ranaut sister Rangoli Chandel for   controversial tweet over moradabad incident
Farah Khan Ali - फोटो : social media

रंगोली चंदेल के खिलाफ औरंगाबाद और मुंबई के थानों में शिकायत दर्ज होने की जानकारी सामने आ रही है। इन्हें एफआईआर में तब्दील किया गया या नहीं, इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है। रंगोली सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और वह अक्सर राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर प्रतिक्रिया देने के अलावा फिल्मी इंडस्ट्री के लोगों पर निशाना साधती रही हैं। वहीं रंगोली का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड होने के बाद अभिनेता ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान की बहन आभूषण डिजाइनर फराह खान अली ने ट्विटर इंडिया का शुक्रिया अदा किया। साथ ही उन्होंने कहा कि पहले भी रंगोली की शिकायत ट्विटर को की थी।

complain file against Kangana Ranaut sister Rangoli Chandel for   controversial tweet over moradabad incident
Kangana Ranaut, Rangoli - फोटो : amar ujala mumbai

फराह खान अली ने ट्विटर इंडिया का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा, ‘इस अकाउंट को सस्पेंड करने के लिए धन्यवाद ट्विटर इंडिया। मैंने इसके खिलाफ शिकायत की थी क्योंकि इन्होंने एक विशिष्ट समुदाय को निशाना बनाया और उन्हें उदार मीडिया के साथ गोली मारने के लिए कहा और खुद की तुलना नाजियों से की।'

वहीं इस पूरे मामले में रंगोली की बहन अभिनेत्री कंगना रनौत भी कूद पड़ी हैं। शनिवार को कंगना रनौत ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया। उन्होंने वीडियो में कहा, 'मेरी बहन रंगोली ने जो ट्वीट किया था उसमें साफ लिखा था जो लोग डॉक्टरों पर पत्थरबाजी कर रहे हैं उन्हें गोली मार देनी चाहिए। लेकिन फराह अली खान और रीमा कागती ने जो दावा किया है वह झूठा है। रंगोली ने अपने ट्वीट में कहीं भी समुदाय विशेष को टारगेट नहीं किया। अगर कोई ये साबित करता है तो मैं और रंगोली सामने से आकर माफी मांगेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
complain file against Kangana Ranaut sister Rangoli Chandel for   controversial tweet over moradabad incident
kangana ranaut - फोटो : social media

कंगना ने आगे कहा, 'हम ऐसा बिल्कुल भी नहीं मानते कि हर मुस्लिम आतंकवादी है। हर मुस्लिम पुलिसकर्मियों और डॉक्टर्स पर हमला नहीं करते। मैं केंद्र सरकार से अपील करना चाहूंगी कि ये जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म हैं जो यहां का पैसा खाकर हमारी ही कश्ती में छेद कर रहे हैं, ऐसे प्लेटफॉर्म्स का दाना-पानी बंद करना चाहिए। ट्विटर पर लोग अमित शाह, माननीय प्रधानमंत्री के लिए अपशब्दों का प्रयोग करते हैं। ऐसे प्लेटफॉर्म्स बंद होने चाहिए। जो लोग राष्ट्रवाद के लिए आवाज उठाते हैं उनका शोषण किया जाता है। बबीता फोगाट के साथ भी कुछ ऐसा ही हो रहा है। आज अगर बबीता जी को कुछ भी होता है तो फिर कभी राष्ट्र को लेकर कोई आवाज नहीं उठेगी।

विज्ञापन
complain file against Kangana Ranaut sister Rangoli Chandel for   controversial tweet over moradabad incident
रंगोली - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं फराह खान अली ने ट्विटर पर लंबा-चौड़ा खुला पत्र साझा कर कंगना की बातों की जवाब दिया है। उन्होंने अपने पत्र में रंगोली के उन बातों की जिक्र किया जिसमें रंगोली ने एक विशेष समुदाय की तुलना नाजी से की थी। साथ ही फराह खान अली ने अपने पत्र में कहा है कि रंगोली या फिर कगंना से उन्होंने निजी तौर कोई दिक्कत नहीं है। फराह का मानना है कि चूंकि रंगोली के एसिड अटैक पीड़िता हैं ऐसे में समाज को लेकर उन्हें गंभीर होना चाहिए। बाकि मुरादाबाद में डॉक्टर्स पर हुए हमले के आरोपियों को सजा मिलनी चाहिए फिर वो किसी भी समुदाय से क्यों न हों। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed