फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहली फिल्म फ्लॉप होने के बाद ही बेरोजगार हो गए थे अरशद वारसी, पत्नी की सैलरी से चलता था घर

Sat, 18 Apr 2020 09:38 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 18 Apr 2020 09:38 PM IST
विज्ञापन
Arshad Warsi Birthday Special when His Bad Phase In Bollywood
Arshad Warsi - फोटो : file photo

बॉलीवुड अभिनेता अरशद वारसी अपना जन्मदिन 19 अप्रैल को मनाते हैं। उनका जन्म मुंबई में साल 1968 में हुआ था। फिल्मों में आने से पहले अरशद वारसी की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी, जिसके कारण उनको काफी संघर्ष करना पड़ा। अरशद वारसी ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत साल 1996 में फिल्म तेरे मेरे सपने से की थी। इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीता।

Arshad Warsi Birthday Special when His Bad Phase In Bollywood
arshad warsi - फोटो : social media

अपने इतने लंबे सफर में अरशद वारसी बॉलीवुड और अपने संघर्ष के बारे में अक्सर खुलासे करते रहते हैं। एक बार उन्होंने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि अपनी पहली फिल्म के बाद उन्हें कितनी मुश्किलों से गुजरना पड़ा था। अरशद वारसी की पहली फिल्मे तेरे मेरे सपने को अभिनेता अमिताभ बच्चन के प्रोडक्शन हाउस एबीसीएल के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया, लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमजोर साबित हुई। 

Arshad Warsi Birthday Special when His Bad Phase In Bollywood
Arshad Warsi - फोटो : file photo

फिल्म तेरे मेरे सपने के फ्लॉप होने के बाद अरशद वारसी को लंबे समय तक कोई काम नहीं मिला। वह करीब तीन साल तक काम की तलाश में भटकते रहे। इस मुश्किल घड़ी में अरशद वारसी का साथ उनकी पत्नी मारिया गोरेटी ने दिया। इस बात का खुलासा खुद अरशद वारसी ने अपनी फिल्म इरादा के प्रमोशन के दौरान किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Arshad Warsi Birthday Special when His Bad Phase In Bollywood
arshad warsi - फोटो : file photo

अरशद वारसी ने बताया कि उनके संघर्ष के दिनों में पत्नी मारिया नौकरी किया करती थीं। इस दौरान उनका घर पत्नी की सैलरी से चल जाता था। इसके लिए वह हमेशा अपनी पत्नी की शुक्रिया अदा करते रहते हैं। अरशद वारसी ने अपने करियर में ढेर सारी फिल्में कीं, लेकिन उन्हें असली सफलता साल 2003 में फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस से मिली। इस फिल्म में उनका सर्किट का किरदार आज भी दर्शकों की पहली पसंद है। 

विज्ञापन
Arshad Warsi Birthday Special when His Bad Phase In Bollywood
अरशद वारसी - फोटो : social media

राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित मुन्नाभाई एमबीबीएस में संजय दत्त के अलावा अरशद वारसी के अभिनय ने भी काफी सुर्खियों बटोरीं थीं। इसके बाद अरशद वारसी ने एक से बढ़कर एक फिल्में दीं। उनकी शानदार फिल्मों में मुन्नाभाई एमबीबीएस के अलावा गोलमाल सीरीज, धमाल, जॉली एलएलबी, इश्किया और डेढ़ इश्किया शामिल हैं।

पढ़ें: पाकिस्तानी मीडिया ने अभिनेता आमिर खान को बताया हत्यारा, सोशल मीडिया पर जमकर हुआ ट्रोल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed