फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अर्जुन कपूर सुलझाने जा रहे लोचा ए उल्फत, फिल्म टू स्टेट्स की सालगिरह पर किया ये खास एलान

Sat, 18 Apr 2020 08:37 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Sat, 18 Apr 2020 08:37 PM IST
विज्ञापन
Arjun Kapoor and Alia Bhatt film Two States complete six year
2 States - फोटो : file photo

फिल्म निर्माता बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर के करियर की सबसे बड़ी सोलो हिट रही फिल्म टू स्टेट्स की रिलीज को शनिवार को छह साल पूरे हो गए। 36 करोड़ रुपये में बनी फिल्म टू स्टेट्स ने बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त ओपनिंग ली। डेढ़ सौ करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की और अपने निर्देशक अभिषेक वर्मन को दिलाया बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का फिल्मफेयर अवार्ड। ये अलग बात है कि अभिषेक की इस कामयाबी पर उनकी दूसरी ही फिल्म कलंक ने पिछले साल पानी फेर दिया और वह भी टू स्टेट्स की सालगिरह से बस एक दिन पहले।

Arjun Kapoor and Alia Bhatt film Two States complete six year
arjun kapoor - फोटो : social media

अर्जुन कपूर की किस्मत बदल देने वाली ये फिल्म उन्हें मिली भी बड़ी किस्मत से। कहते हैं कि पहले ये फिल्म इसके निर्माता करण जौहर सैफ अली खान और प्रियंका चोपड़ा को लेकर बनाने वाले थे, तब इसके निर्देशक थे सिद्धार्थ आनंद जिनकी फिल्म वॉर पिछले साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म रही। हालांकि, जब टू स्टेट्स उनकी झोली में आई थी, तब वह ऋतिक रोशन के साथ फिल्म बैंग बैंग की नाकामी से जूझ रहे थे। 

Arjun Kapoor and Alia Bhatt film Two States complete six year
अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

करण इस कहानी को शाहरुख और असिन के साथ बनाने की भी कोशिश कर चुके हैं, लेकिन विशाल भारद्वाज की बॉक्स ऑफिस पर ढीली हुई पकड़ के चलते ये प्रोजेक्ट उनके हाथ से निकल गया। सोचकर हैरानी होती है कि आमिर खान के भांजे इमरान खान ने इस फिल्म की बजाय विशाल की ही फिल्म मटरू की बिजली का मंडोला को तरजीह दी और उसी फिल्म से दोनों का करियर चौपट हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Arjun Kapoor and Alia Bhatt film Two States complete six year
alia bhatt - फोटो : Social Media

आखिर में फिल्म अर्जुन कपूर को मिली। आलिया भट्ट के इस फिल्म में एंट्री मारने से पहले अर्जुन की जोड़ी अनुष्का शर्मा के साथ भी बनाने की कोशिशें हुई थीं। फिल्म दिल्ली, चेन्नई और अहमदाबाद के आईआईएम कैंपसों में शूट हुई है। फिल्म के गाने काफी हिट हुए थे। खासतौर से फिल्म में बेनी दयाल का गाया गाना लोचा ए उल्फत हो गया युवाओं के बीच अब भी काफी लोकप्रिय है। गीतकार अमिताभ भट्टाचार्य ने भी इस फिल्म में गाना गाया है। शंकर एहसान लॉय को इस फिल्म के लिए उस साल के फिल्मफेयर, आइफा और मिर्ची म्यूजिक अवार्ड्स मिले थे।

विज्ञापन
Arjun Kapoor and Alia Bhatt film Two States complete six year
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

मशहरू लेखक चेतन भगत के साल 2009 में आए इसी नाम के उपन्यास पर बनी फिल्म टू स्टेट्स को अर्जुन कपूर अपने जीवन की बहुत स्पेशल फिल्म बताते हैं। वह कहते हैं, “मैं कुछ बहुत स्पेशल करने की कोशिश कर रहा हूं। मेरे लिए प्यार सारे बंधन तोड़कर एक हो जाने वाला एहसास है। मैं जल्द ही अपने सोशल मीडिया पर कुछ बहुत ही दिलचस्प लेकिन असली प्रेम कहानियां भी साझा करने वाला हूं।”

पढ़ें: 23YearsOfKoyla: इस फिल्म की शूटिंग के दौरान मरते-मरते बचे थे शाहरुख, फ्लॉप हो गई थी 'कोयला'

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed