फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन ने अपनी तस्वीर के साथ लिखी ऐसी बात, नातिन नव्या नवेली नंदा ने किया कमेंट

Fri, 12 Mar 2021 02:17 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 12 Mar 2021 02:17 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Big B share photo his relaxing music time Navya Naveli Nanda impressed
अमिताभ बच्चन - फोटो : instagram/amitabhbachchan

अमिताभ बच्चन उन सेलिब्रिटीज में से एक हैं जो सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। ट्विटर हो या इंस्टाग्राम, उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है जो उनके बारे में छोटी सी छोटी बात को जानना चाहती है। अब अमिताभ ने एक तस्वीर साझा की है जिस पर उनकी नातिन नव्या नवेली नंदा ने कमेंट किया है।

Amitabh Bachchan Big B share photo his relaxing music time Navya Naveli Nanda impressed
नव्या नवेली नंदा, अमिताभ बच्चन - फोटो : फाइल

अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीर पोस्ट की है उसमें वह काउच पर बैठे हुए हैं और माइक के सामने हैं। तस्वीर के साथ अमिताभ ने अपने संगीत प्रेम को बताया है। इस दौरान बिग बी ट्रैक सूट पहने आराम करने के मूड में हैं। उनके इस पोस्ट पर नव्या नवेली नंदा ने कमेंट किया कि 'लव यू।' इसके साथ उन्होंने हार्ट वाला इमोजी बनाया।

View this post on Instagram

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)

Amitabh Bachchan Big B share photo his relaxing music time Navya Naveli Nanda impressed
अमिताभ बच्चन के इंस्टाग्राम पोस्ट पर शेयर की गई तस्वीर - फोटो : Instagram

अमिताभ बच्चन ने हाल ही में परिवार की महिला सदस्यों की तस्वीर साझा की थी। जिसमें उनकी मां तेजी बच्चन, बेटी श्वेता बच्चन, पत्नी जया बच्चन, बहू ऐश्वर्या राय बच्चन, नातिन नव्या नवेली नंदा और पोती आराध्या बच्चन नजर आई थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Big B share photo his relaxing music time Navya Naveli Nanda impressed
अमिताभ बच्चन - फोटो : Tumblr: @srbachchan

बता दें कि कुछ दिनों पहले अमिताभ बच्चन की आंखों की सर्जरी हुई है। इसकी जानकारी खुद महानायक ने ट्वीट के जरिए दी थी। इसके साथ ही उन्होंने अपने फैंस को शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया अदा भी किया था। उन्होंने लिखा था, 'हूं दृष्टिहीन ,पर दिशाहीन नहीं मैं, हूं सुविधाहीन, असुविधाहीन नहीं मैं। सहलाने वालों की, मृदु है संगत, बहलाने वाले सब, यहां सुसज्जित। स्वस्थ रहने का प्यार मिला; हृदय प्रफुल्लित आभार खिला; कुछ क्षण के लिए हूं मैं समयबद्ध, प्रार्थनाओं के लिए हूं मैं करबद्ध। हां हूं करबद्ध, सदा मैं करबद्ध।'

विज्ञापन
Amitabh Bachchan Big B share photo his relaxing music time Navya Naveli Nanda impressed
अमिताभ बच्चन - फोटो : Twitter

वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन निर्देशक अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रम्हास्त्र' में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट भी मुख्य किरदार में होंगे। इसके अलावा अभिने0ता फिल्म 'मे-डे' और 'झुंड' में भी नजर आएंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed