फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमिताभ बच्चन ने साझा की 42 साल पुरानी तस्वीर, अभिनेत्री नूतन के साथ आए नजर

Tue, 12 May 2020 11:32 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 12 May 2020 11:32 AM IST
विज्ञापन
amitabh bachchan share photo with actress nutan filmfare award
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के व्यस्त अभिनेताओं में से एक हैं। इसके बावजूद वो सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। अपने करियर में अमिताभ बच्चन ने इतनी फिल्म की हैं कि लगभग हर दिन उनकी किसी ना किसी फिल्म की एनिवर्सिरी होती है। ऐसे में इस बार अमिताभ ने एक खास तस्वीर साझा की और इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि उनके लिए ये क्यों अहम है।

amitabh bachchan share photo with actress nutan filmfare award
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

12 मई को अमिताभ बच्चन की फिल्म 'डॉन' ने रिलीज के 42 साल पूरे कर लिए हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। इसके लिए अमिताभ बच्चन को फिल्मफेयर अवॉर्ड से नवाजा गया था। तस्वीर में अमिताभ के साथ अभिनेत्री नूतन भी हैं। नूतन ने भी उस ही साल फिल्मफेयर का अवॉर्ड जीता था।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

42 years of DON .. with Nutan ji Best Actor filmfare for Don .. produced by Nariman Irani .. passed away through a freak accident .. I dedicated the Award to his wife .. called her on stage ..

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan) on

amitabh bachchan share photo with actress nutan filmfare award
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

तस्वीर को साझा करते हुए अमिताभ बच्चन ने लिखा- 'डॉन के 42 साल पूरे। नूतन जी के साथ मुझे भी फिल्मफेयर का अवॉर्ड मिला था। 'डॉन' का निर्माण नरीमन ईरानी ने किया था। दुर्भाग्यवश एक दुर्घटना में उनका निधन हो गया था। मैंने उनकी पत्नी को स्टेज पर बुलाया था और अवॉर्ड उन्हें समर्पित किया था।'

विज्ञापन
विज्ञापन
amitabh bachchan share photo with actress nutan filmfare award
अमिताभ बच्चन - फोटो : फाइल

'डॉन' फिल्म की सफलता ने अमिताभ बच्चन के करियर को और ऊंचाइयों तक पहुंचाने में मदद की थी। फिल्म के गाने सुपरहिट रहे थे। इसमें अमिताभ बच्चन के अलावा जीनत अमान, प्राण और हेलन मुख्य भूमिकाओं में थे। 

विज्ञापन
amitabh bachchan share photo with actress nutan filmfare award
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

याद दिला दें कि बीते दिन अमिताभ ने फिल्म 'जंजीर' के 47 साल पूरे होने पर एक पोस्टर साझा किया था। पोस्टर में अमिताभ बच्चन पुलिस की वर्दी में दिखाई दिए। साथ ही अभिनेता प्राण भी नजर आए। अमिताभ ने कैप्शन में लिखा- 'जंजीर के 47 साल पूरे'।

 

दो महीने बाद घर से बाहर निकलीं प्रियंका चोपड़ा, मास्क पहने सामने आई तस्वीर
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed