फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाहरुख से लेकर कटरीना तक ने बदली प्रोफाइल पिक्चर, 'फ्रंटलाइन वॉरियर्स' को ऐसे दे रहे हैं सम्मान

Tue, 12 May 2020 11:31 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Tue, 12 May 2020 11:31 AM IST
विज्ञापन
Shahrukh Salman Katrina Kaif Riteish Deshmukh Changed Their Profile Pictures To Give Respect To Maharashtra Police
फ्रंटलाइन वॉरियर्स के सम्मान में सितारों बदली प्रोफाइल पिक्चर - फोटो : Social Media

कोरोना वायरस का प्रकोप देशभर में देखने को मिल रहा है। इसका बड़ा असर महाराष्ट्र में भी देखा जा रहा है। यहां कोरोना के फ्रंटलाइन वॉरियर्स यानी पुलिसकर्मियों में भी ये संक्रमण बढ़ता जा रहा है। ये पुलिसकर्मी कोरोना को रोकने के अथक प्रयास में लगे हुए हैं। लेकिन कहीं ना कहीं इस प्रयास में ये खुद का ख्याल नहीं रख पा रहे हैं। ऐसे में इन कोरोना फाइटर्स के सम्मान में बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारों ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल की तस्वीर बदलकर महाराष्ट्र पुलिस का लोगो लगा लिया है।

Shahrukh Salman Katrina Kaif Riteish Deshmukh Changed Their Profile Pictures To Give Respect To Maharashtra Police
शाहरुख खान - फोटो : Social Media

पुलिसकर्मियों में बढ़ते कोरोना के प्रकोप के बावजूद ये पुलिस के जवान लगातार देश की सेवा में लगे हुए हैं। जिसे देखते हुए बॉलीवुड के तमाम सेलिब्रिटीज इन्हें अलग तरह से सम्मान दे रहे हैं। अभिनेता शाहरुख खान ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट की प्रोफाइल पिक्चर को बदलकर उसकी जगह महाराष्ट्र पुलिस का लोगो लगा लिया है।
 

Shahrukh Salman Katrina Kaif Riteish Deshmukh Changed Their Profile Pictures To Give Respect To Maharashtra Police
सलमान खान - फोटो : Social Media

शाहरुख खान की ही तरह सलमान खान ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट की प्रोफाइल फोटो को बदल दिया है। सलमान इस लॉकडाउन के बीच लगातार सभी जरूरतमंदों की मदद करने का प्रयास कर रहे हैं साथ ही वो इन पुलिसकर्मियों का भी समर्थन कर रहे हैं।



 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shahrukh Salman Katrina Kaif Riteish Deshmukh Changed Their Profile Pictures To Give Respect To Maharashtra Police
अजय देवगन - फोटो : Social Media

अभिनेता अजय देवगन भी इस सितारों की मुहिम में आगे आए हैं। अजय देवगन ने भी अपनी प्रोफाइल फोटो बदल दी है। अजय ने महाारष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, 'हमें महाराष्ट्र पुलिस पर गर्व है।'
 

विज्ञापन
Shahrukh Salman Katrina Kaif Riteish Deshmukh Changed Their Profile Pictures To Give Respect To Maharashtra Police
रितेश देशमुख - फोटो : इंस्टाग्राम (riteishd)

अभिनेता रितेश देशमुख ने भी अपने ट्विटर अकाउंट की प्रोफाइल पिक्चर को बदल दिया है। सिर्फ रितेश ही नहीं बल्कि अभिनेता टाइगर श्रॉफ, अभिनेत्री कटरीना कैफ, करण जौहर, अर्जुन कपूर, कार्तिक आर्यन जैसे सितारों ने भी इस मुहिम का समर्थन करते हुए इसमें अपना योगदान दिया है।
 


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed