फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नताशा के साथ बेबी प्लान को लेकर वरुण धवन से फैन ने कही ये बात, अभिनेता ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

Tue, 12 May 2020 11:10 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 12 May 2020 11:10 AM IST
विज्ञापन
Varun Dhawan reaction when fan asked him to baby Plan Baby with Girlfriend Natasha Dalal
वरुण धवन और नताशा दलाल - फोटो : सोशल मीडिया

पूरे देश में लगे लॉकडाउन के बीच बॉलीवुड सितारे भले की अपने घरों ने ना निकल पा रहे हों लेकिन अपने रिश्ते और अफेयर्स को लेकर चर्चा में रहते हैं। उनमें से एक अभिनेता वरुण धवन भी हैं। वरुण धवन हमेशा अपने गर्लफ्रेंड नताशा दलाल को लेकर चर्चा में रहते हैं। पिछले साल से इन दिनों की शादी को लेकर भी अफवाहों का बाजार गर्म है लेकिन इन दोनों ने आधिकारिक तौर पर अपनी शादी की घोषणा नहीं की। 

Varun Dhawan reaction when fan asked him to baby Plan Baby with Girlfriend Natasha Dalal
वरुण धवन और नताशा दलाल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम

हाल ही में नताशा दलाल ने अपने जन्मदिन मनाया। जन्मदिन के इस मौके पर बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई दोस्तों और करीबीयों ने उन्हें बधाई दी। अभिनेता वरुण धवन ने भी सोशल मीडिया के जरिए नताशा दलाल को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर गर्लफ्रेंड नताशा की तस्वीर साझी की और उनके लिए बेहद खास कैप्शन भी लिखा। जिस पर उनके एक फैन ने ऐसे कमेंट किया कि वरुण धवन हंसने लगे। 

Varun Dhawan reaction when fan asked him to baby Plan Baby with Girlfriend Natasha Dalal
वरुण धवन, नताशा दलाल - फोटो : सोशल मीडिया

वरुण धवन ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी बर्थडे नाता, मैं यूएफसी से भी ऊपर तुम्हें चुनता हूं।' गौरतलब है कि UFC (Ultimate Fighting Championship) यानि अल्टीमेट फाइटिंग चैंपियनशिप एक गेम का नाम है जिसे वरुण धवन काफी पसंद करते हैं। वहीं अभिनेता के इस पोस्ट पर उनके एक फैन ने मजेदार कंमेट किया, जिसके बाद वरुण धवन ने हंसी में जवाब दिया। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Happy birthday 🥳 nata. I choose you over the ufc 💙

A post shared by Varun Dhawan (@varundvn) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Varun Dhawan reaction when fan asked him to baby Plan Baby with Girlfriend Natasha Dalal
वरुण धवन, नताशा दलाल - फोटो : सोशल मीडिया

फैन ने नताशा दलाल और वरुण धवन की तस्वीर पर कमेंट करते लिखा, 'मेरे भाई आपके साथ जन्मदिन का तारीख करता है और मेरी बहन नताशा के साथ साझा करती है। बेहतर होगा कि आपका बेबी मेरे साथ साझा करे जो कि तीन मार्च है। उसी हिसाब से प्लान करें।' वरुण धवन ने फैन के इस कमेंट को लाइक करते हुए जवाब में लिखा, 'हाहाहा..।' सोशल मीडिया पर फैन का वरुण धवन के लिए ये कमेंट वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
Varun Dhawan reaction when fan asked him to baby Plan Baby with Girlfriend Natasha Dalal
नताशा दलाल - फोटो : सोशल मीडिया

बात करें नताशा के जन्मदिन पर वरुण धवन द्वारा साझा की तस्वीर की तो इसमें वरुण धवन सिर्फ शॉर्ट्स में खड़े नजर आ रहे हैं और उनके साथ नताशा दलाल भी मिनी ड्रेस में खड़ी दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही दोनों ने ही स्लीपर्स पहने हुए हैं और दोनों के चेहरे की खुशी साफ झलक रही है। वहीं पीछे बैकग्राउंड में खूबसूरत समंदर नजर आ रहा है। फैंस ने इन दोनों की तस्वीर को खूब पसंद किया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed