विवादों में रहने वाली मॉडल और अभिनेत्री पूनम पांडे को लेकर रविवार को खबर आई कि उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। बताया गया कि लॉकडाउन में पूनम अपने दोस्त के साथ बेवजह बाहर घूम रही थीं। जिसके बाद पुलिस ने पूनम और उनके दोस्त के खिलाफ कार्रवाई की। लेकिन इन सबके बीच अब पूनम पांडे का एक वीडियो सामने आया है।
गिरफ्तारी की खबरों के बीच सामने आया पूनम पांडे का वीडियो, बोलीं- 'मेरी चिंता मत करो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूनम पांडे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में पूनम कहती हुईं नजर आ रही हैं कि मैंने पिछली रात तीन फिल्में एक साथ देखीं। इसे देखने में मुझे काफी मजा आया। लेकिन मुझे फोन आ रहे हैं कि मैं गिरफ्तार हो गई हूं और मैंने ऐसा खबरों में भी पढ़ा है।
पूनम वीडियो में आगे कहती हैं कि दोस्तों मेरी चिंता मत करो मैं अपने घर में हूं और बहुत आराम से हूं। इस वीडियो के कैप्शन में पूनम ने लिखा है, 'दोस्तों मैंने सुना है मुझे अरेस्ट कर लिया गया है, जबकि मैंने पिछली रात मूवी मैराथन किया है।'
Guys I heard I got arrested, While I was having a movie marathon last night.
A post shared by Poonam Pandey (@ipoonampandey) on
जानकारी के मुताबिक, पूनम पांडे अपने दोस्त सैम अहमद के साथ घूम रही थीं। दोनों के घूमने की जानकारी मिलने की बाद पुलिस ने उनकी BMW कार को भी जब्त किया और दोनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 188, 269 और 51(B) के तहत मामला दर्ज किया।
बता दें कि पूनम पांडे का बॉलीवुड करियर कुछ खास नहीं रहा। फिल्मों में काफी बोल्ड अवतार अपनाने वाली पूनम को कुछ ही फिल्में नसीब हुईं और वो भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं। पूनम की फिल्मों की लिस्ट में नशा, द जर्नी ऑफ कर्मा जैसी कुछ फिल्में शामिल हैं।
मुंबई में एलजीबीटी समुदाय की मदद में उतरे बधाई हो के निर्देशक, ये सितारे भी आए साथ में