{"_id":"5d2153a08ebc3e6ccf652e91","slug":"amitabh-bachchan-share-photo-with-shashi-kapoor-and-rajesh-khanna","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नॉनस्टॉप शेड्यूल में ब्रेक मिलते ही अमिताभ को याद आए दो सुपरस्टार्स, शेयर कीं पुरानी तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नॉनस्टॉप शेड्यूल में ब्रेक मिलते ही अमिताभ को याद आए दो सुपरस्टार्स, शेयर कीं पुरानी तस्वीरें
Sun, 07 Jul 2019 11:58 AM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Sun, 07 Jul 2019 11:58 AM IST
विज्ञापन
amitabh bachchan
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं । वो अक्सर बॉलीवुड से जुड़ी यादों को अपने फैंस के साथ शेयर करते हैं । हाल ही में बिग बी ने राजेश खन्ना और शशि कपूर को याद किया । बिग बी ने इन दोनों सुपरस्टार के साथ अपनी तस्वीरें शेयर की । साथ ही एक दिलचस्प कैप्शन भी दिया ।
amitabh bachchan
- फोटो : social media
अमिताभ ने लिखा, 'अगर नॉन स्टॉप शेड्यूल से कुछ समय का ब्रेक मिले तो समझ नहीं आता क्या करना है तो मैंने कुछ नहीं किया और पुरानी यादों में खो गया।' बता दें अमिताभ बच्चन ने राजेश खन्ना और शशि कपूर के साथ कई फिल्मों में काम किया है । इन फिल्मों में नमक हराम और आनंद शामिल है। उस दौर में ये फिल्में बड़ी हिट साबित हुईं और खूब सराही भी गईं।
T 3216 - When you get a freak off day from a schedule that works you non stop 'eternally' .. you never know what to do .. so I did NOTHING !😴 .. and reminisced old times !! pic.twitter.com/5tR2mebWi8
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) July 5, 2019
अमिताभ बच्चन।
- फोटो : amar ujala
बिग बी और शशि कपूर ने 12 फिल्मों में साथ काम किया था। दोनों पहली बार फिल्म रोटी कपड़ा और मकान में साथ नजर आए थे। शशि कपूर, अमिताभ बच्चन से 4 साल बड़े थे। लेकिन डायरेक्टर्स शशि को अमिताभ के छोटे भाई का रोल देते थे। बता दें कि अमिताभ इन दिनों अपनी दो फिल्मों 'गुलाबो सिताबो' और 'चेहरा' को लेकर चर्चा में हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन
- फोटो : amar ujala
फिल्म 'चेहरा' में अमिताभ बच्चन, इमरान हाशमी के साथ नजर आएंगे । यह एक मिस्ट्री-थ्रिलर फिल्म है । फिल्म की शूटिंग खत्म हो चुकी है । अब बिग बी 'गुलाबो सिताबो' की शूटिंग कर रहे हैं । इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ आयुष्मान खुराना नजर आएंगे । इसके अलावा अमिताभ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगे।
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन
- फोटो : amar ujala
'ब्रह्मास्त्र' में बिग बी के अलावा आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और मौनी रॉय भी होंगी । बिग बी के पास एक तेलुगु फिल्म भी है । इस फिल्म को हिंदी में 'तेरा यार हूं मैं' नाम से रिलीज किया जाएगा। जल्द ही बिग बी का टीवी रियलिटी शो 'केबीसी 11' भी शुरू होने वाला है । केबीसी 11 का पहला प्रोमो क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत और श्रीलंका मैच के दौरान रिलीज किया जाना था लेकिन प्रोमो का काम पूरा न होने के चलते इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है।