{"_id":"5d218a8a8ebc3e6d1f619fc0","slug":"sapna-chaudhary-join-bjp-here-her-transformation-look","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'बिग बॉस' से भाजपा में शामिल होने तक डेढ़ साल में इतनी बदल गईं सपना चौधरी, ये 7 तस्वीरें हैं सबूत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'बिग बॉस' से भाजपा में शामिल होने तक डेढ़ साल में इतनी बदल गईं सपना चौधरी, ये 7 तस्वीरें हैं सबूत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sun, 07 Jul 2019 11:43 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
sapna choudhary
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
डांसर और सिंगर सपना चौधरी एक बार फिर से चर्चा में हैं। इस बार वो अपने डांस को लेकर नहीं बल्कि किसी और वजह से हैं। पिछले दिनों चुनाव के दौरान सपना चौधरी ने भाजपा के लिए प्रचार किया था अब वो पार्टी में शामिल हो गई हैं। बीते डेढ़ साल में सपना चौधरी की पॉपुलरिटी में भारी इजाफा हुआ है। इसकी बड़ी वजह बिग बॉस में हिस्सा लेना था। यही नहीं पॉपुलरिटी के साथ सपना चौधरी का लुक भी बदलता चला गया। आगे की स्लाइड में देखिए कैसे बदलीं सपना चौधरी।
2 of 7
sapna choudhary
- फोटो : instagram
सपना चौधरी का जन्म 25 सितंबर 1990 को हरियाणा के रोहतक जिले में हुआ। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई रोहतक से ही की। साल 2008 में जब पिता का निधन हुआ तो सपना की उम्र केवल 12 साल थी। घरवालों की मदद के लिए सपना चौधरी सिंगिंग और डांसिंग करने लगीं।
3 of 7
sapna choudhary
- फोटो : social media
सपना चौधरी ने अपनी मां, भाई और बहन के लिए काम करना शुरू कर दिया। सपना लगातार स्टेज डांस करती थीं। उनके गाने और डांस स्टेप सुपरहिट रहे। उनका पहला प्रोग्राम 10 दिसंबर 2012 में हरियाणा के कैथल जिले में हुआ। उस प्रोग्राम के लिए सपना को पैसे नहीं मिले लेकिन अगले ही प्रोग्राम के लिए उन्होंने करीब 3 हजार रुपए की कमाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
sapna choudhary
- फोटो : instagram
एक वक्त ऐसा था जब सपना चौधरी एक दिन में 30 से 35 प्रोग्राम करती थीं। सपना ने अपने पैसे से बड़ी बहन की शादी की। शुरुआती दिनों में 3 हजार रुपये कमाने वालीं सपना आज एक शो के लाखों लेती हैं। सपना चौधरी का पहला ही गाना 'सॉलिड बॉडी' सुपरहिट रहा। उनकी पॉपुलरिटी हरियाणा से बढ़कर दूसरे राज्यों तक फैलती चली गई। लोग उन्हें यूपी, राजस्थान, दिल्ली और पंजाब में भी पहचानने लगे थे।
विज्ञापन
5 of 7
Sapna Choudhary
- फोटो : social media
सपना एक रागनी को लेकर भी विवादों में रहीं। उन पर एफआईआर दर्ज हुई, जांच के लिए पुलिस ने एसआईटी गठित की। फेसबुक पर सपना चौधरी के खिलाफ काफी कुछ लिखा गया।डिप्रेशन में आकर उन्होंने जहर खाकर सुसाइड की कोशिश की। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां मुश्किल से जान बच पाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।