सब्सक्राइब करें

थ्रोबैक: एक ही फ्रेम में बिग बी संग नजर आए जितेंद्र, धर्मेंद्र, प्रेम चोपड़ा और शत्रुघ्न सिन्हा, अमिताभ बोले- ऐसा जमघट...

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 11 Sep 2021 01:11 PM IST
विज्ञापन
Amitabh bachchan share throwback photo featuring jitendre dharmendra shatrughan sinha prem chopra and himself
जितेंद्र, धर्मेंद्र, अमिताभ बच्चन, शत्रुघ्न सिन्हा, प्रेम चोपड़ा - फोटो : Instagram

सोशल मीडिया के आने से एक बात जो सिनेमा प्रेमियों के लिए काफी अच्छी हुई है वो ये है कि अक्सर मौके-बेमौके उन्हें अपने सितारों की कुछ पुरानी और यादगार तस्वीरें व वीडियोज भी देखने को मिल जाते हैं जिन्हें पहले देखना आसान नहीं था। बॉलीवुड के दिग्गज सितारे भी अब सोशल मीडिया का जमकर इस्तेमाल करते हैं और अपने फैंस को अक्सर उन्हीं यादों की गलियों में तस्वीरों के जरिए ले जाते हैं।



अमिताभ बच्चन ने साझा की थ्रोबैक तस्वीर

इसमें सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का नाम भी शामिल है जो अक्सर कुछ अनदेखी तस्वीरें साझा कर अपने फैंस का दिल खुश कर देते हैं। 70 के दशक से दर्शकों का मनोरंजन करते आ रहे बिग बी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। हाल ही में उन्होंने एक बेहद ही लाजवाब तस्वीर साझा की है जिसमें उनके साथ इंडस्ट्री के कई दिग्गज कलाकार नजर आ रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)

Trending Videos
Amitabh bachchan share throwback photo featuring jitendre dharmendra shatrughan sinha prem chopra and himself
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

इस तस्वीर को साझा करते हुए अमिताभ बच्चन ने लिखा, 'जितेंद्र, धर्मेंद्र, प्रेम चोपड़ा, शत्रुघ्न सिन्हा और मोई.. आज ऐसे जमघट बहुत कम देखने को मिलते हैं। ये उनके लिए जिन्हें देवनागिरी की दिक्कत है'। अब अमिताभ की इस तस्वीर को देखकर सेलेब्स से लेकर फैंस तक सभी खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं।इस तस्वीर में बॉलीवुड के ये दिग्गत कलाकार बेहद जवान और हैंडसम नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh bachchan share throwback photo featuring jitendre dharmendra shatrughan sinha prem chopra and himself
अमिताभ बच्चन, जया बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि इससे पहले भी अमिताभ बच्चन काफी पुरानी तस्वीरें साझा कर चुके हैं जिन्हें फैंस ने काफी पसंद किया था। बिग बी और दूसरे दिग्गज सितारे अक्सर ये बातें करते नजर आते हैं कि पहले के समय में सितारे एक दूसरे के साथ वक्त बिताना पसंद करते थे और अक्सर पार्टियों में ऐसी ही शानदार तस्वीरें खींच ली जाती थीं।

Amitabh bachchan share throwback photo featuring jitendre dharmendra shatrughan sinha prem chopra and himself
अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन इन दिनों कौन बनेगा करोड़पति के सीजन 13 को होस्ट कर रहे हैं। उनके सामने आम आदमी से लेकर बॉलीवुड के कई सेलेब्स हॉट सीट पर बैठ चुके हैं। साथ ही इन सितारों से जुड़ी कई मजेदार बातें भी सामने आ चुकी हैं। हाल ही में फराह खान और दीपिका पादुकोण भी शो में पहुंचीं थी और उन्होंने 25 लाख रुपये भी जीत लिए।

विज्ञापन
Amitabh bachchan share throwback photo featuring jitendre dharmendra shatrughan sinha prem chopra and himself
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म 'चेहरे' रिलीज हुई। इस फिल्म में अमिताभ के साथ इमरान हाशमी, रघुवीर यादव और अन्नू कपूर जैसे सितारे भी नजर आए थे। हालांकि फिल्म को कुछ खास सफलता नहीं मिली। वहीं बहुत जल्द उनकी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' और 'झुंड' भी रिलीज होने वाली है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed