सोशल मीडिया पर हमेशा सक्रिय रहने वाले अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने लॉकडाउन के वक्त प्रशंसकों का मनोरंजन करने का नया तरीका निकाल लिया है। ये तरीका जितना अनोखा है उतना ही दिलचस्प भी। खास बात है कि अमिताभ का ये तरीका उनके फैंस को पसंद भी आया और वो लगातार कमेंट कर रहे हैं।
पुरानी तस्वीर शेयर कर अमिताभ बच्चन ने प्रशंसकों को दिया चैलेंज, क्या आप पहचान पाए?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में बिग बी के अलावा कई और सितारे हैं। इन सितारों के साथ तस्वीर साझा करते हुए अभिनेता ने प्रशंसकों से एक सवाल पूछा जिसका जवाब प्रशंसक लगातार दे रहे हैं।
अमिताभ बच्चन ने पोस्ट किया- 'बातें प्रतिदिन इन कठिन परिस्थितियों की होती हैं, निरंतर सोचा कुछ पुरानी यादें ताजा कर दें, बैठे बैठे अपने घर!' इस ट्वीट के आखिर में अभिनेता ने प्रशंसकों को उनके साथ मौजूद सितारों को पहचानने का चैलेंज दिया।
T 3497 -
बातें प्रतिदिन इन कठिन परिस्थितियों की होती हैं , निरंतर
सोचा कुछ पुरानी यादें ताज़ा कर दें , बैठे बैठे अपने घर ! ~ अब
nostalgia of past years .. a charity cricket match at Eden Gardens - Mumbai Film Industry vs Bengal Film Industry
How many names can you name ? pic.twitter.com/xFu33ymD6Q
इस पुरानी तस्वीर में अमिताभ के अलावा जीतेंद्र, दिलीप कुमार, अनिल चोपड़ा, जॉनी वॉकर, अनिल चटर्जी, रबी घोष और प्रेम चोपड़ा हैं। बिग बी के इस पोस्ट पर एक यूजर ने तस्वीर पोस्ट करके लिखा- 'सर, ये 1979 के वक्त की तस्वीर है।' दूसरे यूजर बिग बी की क्रिकेट खेलते हुए तस्वीर साझा की। इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा- 'क्या ये उसी वक्त की है।'
Was this same time pic.twitter.com/kSVby5PG06 Was this same time pic.twitter.com/kSVby5PG06
आपको बता दें, कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच कई सितारे लोगों की मदद में आगे आए हैं। बिग बी का भी नाम इस लिस्ट में शामिल है। अमिताभ बच्चन ने हाल ही में पोस्ट के जरिए लोगों की मदद करने की जानकारी दी थी। बिग बी ने बताया था कि ऑल इंडिया फिल्म एम्पलाई कंफेडेरशन से जुड़े दैनिक वेतन भोगी श्रमिकों के एक लाख परिवारों को महीने भर का राशन दे रहे हैं।
घुड़सवारी करते हुए सलमान खान का वीडियो आया सामने, लॉकडाउन के बाद फॉर्म हाउस पर बिता रहे वक्त