कोरोनावायरस (Coronavirus) का कहर पूरे विश्व में देखने को मिल रहा है। इस मुश्किल घड़ी में हर कोई अपने मुताबिक मदद करने के लिए आगे आ रहा है। सरकारों को जहां एक तरफ दिग्गजों से आर्थिक सहायता प्राप्त हो रही है तो वहीं सिनेमा के सितारे आर्थिक सहायता के साथ ही अपने फैंस को जागरुक भी कर रहे हैं। इस बीच गरीबों के दर्द को बयां करते आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
VIRAL VIDEO: आयुष्मान खुराना का वीडियो वायरल, कहा- 'सलाम है उसको जो सड़कें साफ करता है'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल हाल ही में आयुष्मान खुराना ने शायरी के जरिए गरीबों के दर्द को बयां किया है। आयुष्मान वीडियो में कहते हैं, 'वो सामने वाली बिल्डिंग कुछ दिनों पहले सील हो गई। तब से आस-पड़ोस के लोगों की जिंदगी थोड़ी तब्दील हो गई। इसी बिल्डिंग की नीचे वाली दुकान से ही तो सामान आता था।'
वीडियो में आयुष्मान आगे कहते हैं, 'और वो बीमारी के बारे में कुछ दिन पहले ही बता देते, तो क्या जाता था। आज हम डरे हुए हैं, जीवित हैं पर मरे हुए हैं। आज लगता है कि काश कर दें सब कुछ ठीक इस दुनिया को करके रिवाइंड। सलाम है उसको जो सड़कें साफ करता है, कचरा लेकर जाता है, घर का सामान लेकर आता है और फिर अपने घर जाता है।'
A post shared by Ayushmann Khurrana (@ayushmannk) on
वीडियो के अंत में आयुष्मान कहते हैं, 'पर हमने उसको वो इज्जत दी ही नहीं, हम पैसे वाले हैं हमारे बाप का क्या जाता है।' आयुष्मान खुराना के इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। न सिर्फ आयुष्मान के इस वीडियो पर फैंस कमेंट कर रहे हैं बल्कि साथ ही साथ वीडियो को जमकर शेयर भी कर रहे हैं।
बात इस वीडियो के अलावा आयुष्मान के करियर की करें तो आखिरी बार अभिनेता फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान (Shubh Mangal Zyada Saavdhan)' में नजर आए थे। फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ एक्ट्रेस नीना गुप्ता भी मुख्य भूमिका निभाती नजर आईं थीं। इससे पहले विकी डोनर, 'आर्टिकल 15', 'बाला' और 'बधाई हो' सहित कई फिल्मों में आयुष्मान अपना जलवा बिखेर चुके हैं।