फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमिताभ बच्चन ने साझा की पत्नी जया बच्चन की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर, सोशल मीडिया पर हो रही वायरल

Thu, 05 Mar 2020 01:56 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 05 Mar 2020 01:56 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Shared Wife Jaya Bachchan ThrowBack Photo From Bengali Film Doctor Babu
amitabh bachchan, jaya bachchan - फोटो : file photo

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अमिताभ अक्सर सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते रहते हैं। अमिताभ अक्सर अपने पुराने दिनों को याद करते हुए पुरानी तस्वीरें साझा किया करते हैं। अमिताभ अपने परिवार के साथ भी कई तस्वीरें साझा करते रहते हैं।

Amitabh Bachchan Shared Wife Jaya Bachchan ThrowBack Photo From Bengali Film Doctor Babu
जया बच्चन - फोटो : Social Media

कभी अमिताभ अपने बच्चों अभिषेक और श्वेता के बचपन की तस्वीरें साझा करते हैं तो कभी खुद के पुराने दिनों को याद करते हुए पुरानी तस्वीरें साझा करते हैं। हाल ही में अमिताभ ने अपनी पत्नी जया बच्चन की एक पुरानी तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में जया स्वामी विवेकानंद बनी हुई खड़ी हैं।

Amitabh Bachchan Shared Wife Jaya Bachchan ThrowBack Photo From Bengali Film Doctor Babu
amitabh bachchan, jaya bachchan - फोटो : social media

इस तस्वीर के साथ कैप्शन में अमिताभ ने लिखा है, 'जया...बंगाली फिल्म डागटर बाबू में विवेकानंद बनी हुईं। फिल्म कम्प्लीट नहीं हो पाई।' इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में जया विवेकानंद के किरदार में ही खड़ी हुई हैं। अमिताभ ने बताया कि ये उनकी बंगाली फिल्म 'डागटर बाबू' का लुक है। हालांकि उन्होंने ये भी बताया कि ये फिल्म पूरी नहीं हो पाई थी।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Jaya .. in film ‘Dagtar Babu’ in Bengali playing Vivekanand .. film could not be completed

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Shared Wife Jaya Bachchan ThrowBack Photo From Bengali Film Doctor Babu
Jaya Bachchan - फोटो : social media

गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन की पत्नी जया बच्चन भी 70 के दशक की बेहतरीन अदाकारा रही हैं। जया ने कई फिल्मों में यादगार रोल किए हैं। अमिताभ बच्चन से शादी के बाद जया ने फिल्मों से दूरी बना ली थी। कुछ समय बाद वो कुछ फिल्मों में एक बार फिर से नजर आईँ। जया को आखिरी बार फिल्म 'द्रोण' में देखा गया। हालांकि करीना कपूर और अर्जुन कपूर स्टारर फिल्म 'की एंड का' में उन्होंने अमिताभ के साथ कैमियो किया था।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan Shared Wife Jaya Bachchan ThrowBack Photo From Bengali Film Doctor Babu
amitabh bachchan - फोटो : social media

बात करें अमिताभ बच्चन के वर्कफ्रंट की तो अमिताभ इन दिनों कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। उनकी फिल्म ब्रम्हास्त्र की शूटिंग हाल ही में खत्म हुई है। तो वहीं फिल्म 'गुलाबो सिताबो' और 'झुंड' में भी अमिताभ नजर आने वाले हैं। अमिताभ सोशल मीडिया पर भी अपनी फिल्मों से जुड़ी जानकारी और तस्वीरें साझा करते रहते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed