{"_id":"62c8edae4c148e76544c3666","slug":"amitabh-bachchan-shares-a-special-post-for-son-abhishek-bachchan-said-you-are-my-truest-uttaraadhikaari","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Social Media: बिग बी ने अभिषेक बच्चन के लिए शेयर किया खास पोस्ट, कहा- मेरे बेटे होने से….","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Social Media: बिग बी ने अभिषेक बच्चन के लिए शेयर किया खास पोस्ट, कहा- मेरे बेटे होने से….
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Sat, 09 Jul 2022 08:40 AM IST
सार
बॉलीवुड में शहंशाह के नाम से मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन अक्सर लोगों के बीच चर्चा में रहते हैं। अपनी फिल्मों, शोज और एड के अलावा एक्टर सोशल मीडिया के जरिए भी फैंस से जुड़े रहते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन-अभिषेक बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
बॉलीवुड में शहंशाह के नाम से मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन अक्सर लोगों के बीच चर्चा में रहते हैं। अपनी फिल्मों, शोज और एड के अलावा एक्टर सोशल मीडिया के जरिए भी फैंस से जुड़े रहते हैं। वह आए दिन अपने फैंस और चाहने वालों के साथ कुछ ना कुछ शेयर करते रहते हैं। इसी क्रम में अभिनेता ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। अमिताभ के इस पोस्ट पर प्रशंसक जमकर प्यार लुटा रहे हैं। दरअसल, अभिनेता ने यह पोस्ट अपने बेटे अभिषेक बच्चन के लिए किया है।
Trending Videos
2 of 5
अभिषेक बच्चन, अमिताभ बच्चन
- फोटो : Insatagram- @amitabhbachchan
बॉलीवुड में यूं तो पिता और बेटे की कई जोड़ियां मशहूर हैं, लेकिन इन्हीं जोड़ियों में से एक अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। भले ही अभिषेक बच्चन कामयाबी में अपने पिता से पीछे रह गए हो, लेकिन लोगों का प्यार उन्हें भी भरपूर मिलता है।अभिनय में कुछ खास कमाल ना करने के बाद भी अभिषेक अक्सर लाइमलाइट में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में बिग बी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटे अभिषेक के लिए एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट को साझा करते हुए उन्होंने अभिषेक संग अपनी एक तस्वीर भी शेयर की। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस पोस्ट के जरिए अमिताभ ने अपने बेटे पर गर्व जताया है। चारों ओर फैंस से घिरी हुई इस तस्वीर को शेयर करते हुए बिग बी ने कैप्शन में लिखा, मेरे बेटे, बेटे होने से मेरे उत्तराधिकारी नहीं होंगे, जो मेरे उत्तराधिकारी होंगे वह मेरे बेटे होंगे। अभिषेक आप मेरे सच्चे उत्तराधिकारी हैं, आप मेरा गुरूर और मेरी खुशी हैं।
अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन
- फोटो : Social Media
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस कैप्शन को देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि अभिनेता अमिताभ बच्चन और उनके बेटे एक्टर अभिषेक बच्चन एक- दूसरे के साथ काफी खास बॉन्ड शेयर करते हैं। वही दोनों कलाकारों के फैंस भी इस पोस्ट पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं और अलग-अलग कमेंट कर इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
KBC 13
- फोटो : सोशल मीडिया
वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेता अमिताभ बच्चन जल्द ही सोनी टीवी के क्विज रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति के नए सीजन के साथ फिर से दर्शकों का मनोरंजन करने वाले हैं। कुछ दिनों पहले ही केबीसी के सीजन 14 के जल्द शुरू होने का एलान हुआ था। शो की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है और अब यह शो जल्द ही टीवी पर टेलीकास्ट होने के लिए तैयार है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।