फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shatrughan-Poonam love story: शत्रुघ्न सिन्हा ने फिल्मी स्टाइल में पूनम को किया था प्रपोज, फोटो देखते ही सास ने कर दिया था रिजेक्ट

Sat, 09 Jul 2022 07:01 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sat, 09 Jul 2022 07:01 AM IST
विज्ञापन
shatrughan sinha poonam sinha wedding anniversary: know the love story of shotgun and his wife poonam
पत्नी के साथ शत्रुघ्न सिन्हा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा को फिल्मी दुनिया में उनके धाकड़ अंदाज के लिए जाना जाता है। बॉलीवुड में उन्हें शॉटगन की उपाधि से नवाजा गया। अपने बेबाकी के लिए मशहूर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा और उनकी पत्नी की लव स्टोरी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही है। एक्ट्रेस पूनम सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा नौ जुलाई को अपनी मैरिज एनिवर्सिरी मनाते हैं। अभिनेता ने पूनन को प्रपोज भी फिल्मी स्टाइल में किया था। हालांकि जब उन्होंने रिश्ता भिजवाया तो पूनम की मां ने शत्रुघ्न सिन्हा का फोटो देखते ही उन्हें रिजेक्ट कर दिया था। तो चलिए इनकी वेडिंग एनिवर्सरी के मौके पर जानते हैं दोनों की प्रेम कहानी कैसे हुई मुकम्मल।

shatrughan sinha poonam sinha wedding anniversary: know the love story of shotgun and his wife poonam
shatrughan sinha - फोटो : social media

ऐसे हुई थी दोनों की पहली मुलाकात
मिस यंग इंडिया रहीं पूनम चंडीरमानी उस समय एक्टिंग में अपना करियर बनाना चाहती थीं। इसी के चलते वह कुछ फिल्मों में नजर भी आईं थीं और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की पूनम से पहली मुलाकात काम के दौरान ही हुई थी। धीरे-धीरे दोनों में मुलाकातों का सिलसिला  बढ़ा और इसी दौरान शत्रुघ्न पूनम को अपना दिल दे बैठे।

shatrughan sinha poonam sinha wedding anniversary: know the love story of shotgun and his wife poonam
Poonam Sinha and Shatrughan Sinha - फोटो : twitter

चलती ट्रेन में फिल्म स्टाइल में किया था प्रपोज
वैसे तो शत्रुघ्न सिन्हा फिल्मों में ज्यादातर एंग्री यंग मैन की तरह नजर आते हैं लेकिन असल जिंदगी में उन्होंने बेहद रोमांटिक तरीके से पूनम को प्रपोज किया था। दरअसल दोनों ट्रेन से पटना जा रहे थे और दोनों की बर्थ आमने-सामने थी। इसी दौरान शत्रुघ्न ने पूनम को चलती हुई ट्रेन में फिल्म ‘पाकीजा’ के डायलॉग ‘अपने पांव जमीन पर मत रखिएगा…’ को कागज पर लिखकर, घुटनों पर बैठकर उन्हें ये खत देते हुए प्रपोज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
shatrughan sinha poonam sinha wedding anniversary: know the love story of shotgun and his wife poonam
Poonam Sinha and Shatrughan Sinha - फोटो : social media

जब सासू मां ने कर दिया रिजेक्ट
शत्रुघ्न सिन्हा की तरफ से बड़े भाई राम सिन्हा और डायेरेक्टर एनएन रसिप्पी रिश्ता लेकर पूनम के घर पहुंचे थे। हालांकि पूनम की मां ने ये रिश्ता ठुकरा दिया क्योंकि शत्रुघ्न सिन्हा की फोटो देखकर उन्होंने कहा कि इसके चेहरे पर इतने निशान हैं, लड़का तो बिल्कुल गुंडो जैसा दिखता है।

विज्ञापन
shatrughan sinha poonam sinha wedding anniversary: know the love story of shotgun and his wife poonam
Shatrughan Sinha and Poonam Sinha - फोटो : twitter

पहली नजर में भले ही शत्रुघ्न पूनम की मां को पसंद न आए हों लेकिन बाद में दोनों के पेरेंट्स ने मान गए और फिर साल 1980 में पूनम और शत्रुघ्न शादी के बंधन में बंध गए। इसके बाद शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम दो बेटे लव कुश और सोनाक्षी के माता-पिता बने। 70 के दशक में दोनों के बीच टकराव की खबरें भी सामने आईं हालांकि दोनों ने इसे आपस में ही सुलझा लिया और आज भी ये जोड़ी बॉलीवुड की सफल जोड़ियों में से एक है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed