फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भुट्टे के जरिए अमिताभ बच्चन ने दिया खास संदेश, सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

Sun, 30 Aug 2020 08:52 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 30 Aug 2020 08:52 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan shares motivational post with corn
अमिताभ बच्चन - फोटो : instagram: amitabhbachchan

हिंदी सिनेमा के मेगास्टार अमिताभ बच्चन फिल्मों के अलावा अपनी सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से चर्चा में रहते हैं। वह रोजाना अपने फैंस के लिए खास तस्वीरें, वीडियो, विचार और कविताएं साझा करते रहते हैं। साथ ही अपनी पोस्ट के जरिए वह जिंदगी के हर छोटे पहलू को भी समझाने की कोशिश भी करते रहते हैं। इस बार भी अमिताभ बच्चन ने अपने एक छोटे से पोस्ट से बेहद खास संदेश दिया है।

Amitabh Bachchan shares motivational post with corn
अमिताभ बच्चन - फोटो : instagram: amitabhbachchan

अमिताभ बच्चन ट्विटर पर हमेशा सक्रिय रहने वालों कलाकारों मे से एक हैं। वह यहां अपने विचार साझा करते रहते हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक तस्वीर साझा करते हुए जिंदगी का बेहद खास संदेश दिया है। अमिताभ बच्चन ने जो तस्वीर साझा की वह दो भुट्टों की है। इस तस्वीर में एक कच्चा और दूसरा भूना हुआ भुट्टा नजर आ रहा है। 

Amitabh Bachchan shares motivational post with corn
अमिताभ बच्चन - फोटो : instagram: amitabhbachchan

तस्वीर में इन दोनों भुट्टों की कीमत भी लिखी हुई है। जिसमें कच्चे भुट्टे की कीमत पांच रुपये वहीं भूने भुट्टे की कीमत 20 रुपये नजर आ रही है। इस तस्वीर को साझा करते हुए अमिताभ बच्चन ने अपने ट्वीट में लिखा, 'जिंदगी में कीमत बढ़ानी है, तो तपना पड़ेगा।' बिग बी के इस ट्वीट की सोशल मीडिया पर काफी तारीफ हो रही हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan shares motivational post with corn
अमिताभ बच्चन - फोटो : instagram: amitabhbachchan

अमिताभ बच्चन के फैंस भी उनके इस ट्वीट को काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अमिताभ बच्चन अक्सर प्रेरित करने वाले पोस्ट ट्विटर पर साझा करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने कुछ पंक्तियों के जरिए फैंस को जिंदगी के संघर्षों के बारे में बड़ी बात बोली है। उन्होंने बताया कि संघर्ष के समय आपके पास कोई नहीं होता है।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan shares motivational post with corn
अमिताभ बच्चन - फोटो : Steve McCurry

अमिताभ बच्चन ने अपने ट्वीट में लिखा था, "जीवन का कड़वा सच........संघर्ष के समय कोई नजदीक नहीं आता, और......सफलता के बाद किसी को आमंत्रित नहीं करना पड़ता ! " सोशल मीडिया पर बिग बी का यह ट्वीट तेजी से वायरल हुआ। उनके फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर ने उनके इस ट्वीट को पसंद किया था।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed