{"_id":"5e771aa48ebc3e6fa2574e62","slug":"amitabh-bachchan-shares-video-from-mumbai-marine-drive-between-janta-curfew","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमिताभ बच्चन ने मरीन ड्राइव से दिखाया जनता कर्फ्यू का हाल, कहा- 'देश को इसी की उम्मीद है'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अमिताभ बच्चन ने मरीन ड्राइव से दिखाया जनता कर्फ्यू का हाल, कहा- 'देश को इसी की उम्मीद है'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sun, 22 Mar 2020 01:59 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
Amitabh Bachchan
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जनता कर्फ्यू को ध्यान में रखते हुए लोग अपने-अपने घरों में बैठे हैं। तमाम छोटे बड़े शहरों की सड़कें खाली पड़ी हैं। जनता कर्फ्यू का बॉलीवुड सेलेब्स ने भी समर्थन किया है। इस बीच अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर मुंबई के मरीन ड्राइव का हाल बयां किया है। बिग बी ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है साथ ही ये भी लिखा है कि 'मैं अपने छत पे खड़ा ताली बजाऊंगा, घंटी, शंख बजाऊंगा, उन सब के लिए जो अपनी परवाह ना करके, हम सब को सुरक्षित रखते हैं।
T 3478 - Be indoors from 7 am to 9 pm .. but EVEN AFTER !
And at 5 pm I shall clap on my balcony for them that work for us despite trying circumstances ..
५ बजे , अपने छत पे खड़ा ताली बजाऊँगा, घंटी, शंख बजाऊँगा , उन सब के लिए जो अपनी परवाह ना करके , हम सब को सुरक्षित रखते हैं
इस वीडियो को शेयर करते हुए अमिताभ बच्चन ने लिखा है- 'मरीन ड्राइव, मुंबई में आज की सुबह। यही होता है असली राष्ट्रीय अनुशासन का अर्थ। जय हिंद। बिग बी ने इसके साथ #JanataCurfew #IndiaFightsCorona #Covid19 जैसे हैशटैग्स का इस्तेमाल भी किया। अमिताभ बच्चन ने जो वीडियो शेयर किया है इसमें सड़के खाली नजर आ रही हैं। दूर दूर तक कोई इंसान नजर नहीं आ रहा।'
सोशल मीडिया पर अमिताभ आज काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं। वह अपने फैंस द्वारा शेयर की गई जनता कर्फ्यू के दौरान की तस्वीरों को भी रीट्वीट किया है। बता दें अमिताभ बच्चन ने कहा था कि वह रविवार को जनता कर्फ्यू में शामिल होंगे। उन्होंने यह भी घोषणा की कि वे ऐसे लोगों को सम्मान देंगे जो स्वास्थ्य सेवाओं जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
amitabh bachchan
- फोटो : social media
अमिताभ ने ट्वीट किया था, 'कल सारा देश जनता कर्फ्यू में रहेगा, मैं इसे मान्यता दूंगा और 22 मार्च को शाम 5 बजे अपने खिड़की, दरके, बालकनी और छत पर खड़े होकर ताली, घंटी और शंख बजाकर उन सबका सम्मान करूंगा जो निस्वार्थ कठिन परिस्थितियों में भी महत्वपूर्ण सेवाओं को पूरा करने में कार्यरत हैं।' बता दें जनता कर्फ्यू के तहत पीएम मोदी ने देश की जनता से रविवार सुबह 7 बजे से रात के 9 बजे तक घर से ना निकलने की अपील की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।