सदी के महानायक और बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। अमिताभ के हर नए पोस्ट में उनका एक अलग ही अंदाज नजर आता है। लेकिन इस बार उन्होंने एक बेहद मजेदार पोस्ट शेयर किया है जिसे देखने के बाद फैंस खुद को रोक नहीं पा रहे हैं और जमकर मजाकिया पोस्ट पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। खास बात है कि अमिताभ के इस पोस्ट का विराट कोहली और अनुष्का शर्मा से एक गहरा कनेक्शन है।
अमिताभ बच्चन ने विरुष्का पर बनाया मजेदार जोक, बोले - 'अनुष्का के पास विराट खोली है'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिताभ अपने पोस्ट के जरिये फैंस का दिल बार-बार जीत लेते हैं। इसी बीच अमिताभ ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो कलरफुल जैकेट पहने नजर आ रहे हैं। फैंस को अमिताभ का यह लुक और कूल अंदाज काफी पसंद आ रहा है। साथ ही अमिताभ ने एक मजेदार कैप्शन भी लिखा है जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दरअसल, अमिताभ ने जो कैप्शन लिखा है वो रंगों के त्योहार होली से जुड़ा है। उन्होंने लिखा, 'रंग अभी तक उतरा नहीं और त्योहार के चुटकुले बंद नहीं हुए। अनुष्का शर्मा और विराट को पूरा सम्मान देते हुए... अंग्रेजी: अनुष्का हैज ए ह्यूज अपार्टमेंट (Anushka has a huge apartment), हिन्दी: अनुष्का के पास विराट खोली है।" बस फिर क्या था देखते ही देखते यह पोस्ट देखकर हर कोई लोट पोट हो रहा है और फैंस जमकर लाइक्स और कमेंट्स कर रहे हैं।
View this post on Instagram
अमिताभ की तस्वीर के साथ साथ कैप्शन भी सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। फैंस के साथ साथ अन्य बॉलीवुड हस्तियां भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसी बीच मनीष पॉल ने कमेंट करते हुए लिखा- 'हाहाहा सर, तुसी कमाल करते हो।' वहीं फैंस भी अमिताभ के सेंस ऑफ ह्यूमर की खूब तारीफ कर रहे हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन इस साल कई फिल्मों में नजर आएंगे। सबसे पहले इस लाइन में उनकी फिल्म 'चेहरे' है जिसमें इमरान हाशमी उनके साथ मुख्य भूमिका में दिखेंगे। इसके अलावा आलिया-रणबीर के साथ 'ब्रह्मास्त्र' और नागराज मंजुले की फिल्म 'झुंड' में भी बिग बी नजर आने वाले हैं। हाल ही में अमिताभ ने फिल्म गुडबाय का ऐलान किया है, जिसमें उनके साथ रश्मिका मंदाना नजर आएंगी।
View this post on Instagram