कोरोना काल में बॉलीवुड सेलेब्स को अक्सर मालदीव में समर एन्जॉय करते हुए स्पॉट किया गया है। वहीं, अब माधुरी दीक्षित भी इस लिस्ट में शामिल हो गई हैं। माधुरी दीक्षित की खूबसूरती, उनकी स्माइल और एक्टिंग का तो हर कोई दीवाना है। वो बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अदाकाराओं में शुमार हैं। फिल्मों में तो वो हसीन दिखती ही हैं, लेकिन असल जिंदगी में भी काफी सुंदर हैं। माधुरी इन दिनों मालदीव में हैं और वेकेशन का लुत्फ उठा रही हैं। अभिनेत्री इस ट्रिप पर अपने पति डॉक्टर श्रीराम नेने के साथ गई हैं और इस टूर की तस्वीरों को लगातार सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं।
माधुरी दीक्षित ने शेयर की बेहद दिलकश तस्वीर, नीले आसमान तले समंदर की गोद में दिखीं अभिनेत्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब माधुरी दीक्षित ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम से एक बेहद खूबसूरत तस्वीर शेयर की है, जिसने यूजर्स का ध्यान खींच लिया है। अभिनेत्री ने समंदर के बीचों-बीच नीले और सफेद रंग के आउटफिट में फोटो साझा की है। तस्वीर ड्रोन या ऊंचाई से क्लिक की गई है। उनके चारों ओर पानी ही पानी नजर आ रहा है और बीच में माधुरी का अंदाज बेहद दिलकश लग रहा है।
फोटो पर उन्होंने कैप्शन भी दिया है। लिखा ‘मां प्रकृति की सरासर भव्यता’। इस फोटो में माधुरी दीक्षित की खूबसूरती वाकई देखने लायक है। साथ ही उनके भाव भी ऐसे हैं जैसे मानों वो प्रकृति की गोद में बैठी हों। उनके पोस्ट पर फैंस खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं। फीमेल फैंस तो उनकी तारीफ करते नहीं थक रहीं।
बता दें कि इससे पहले उन्होंने पति श्रीराम नेने के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। इस फोटो में माधुरी और नेने कैंडल लाइट डिनर का मजा ले रहे थे। रात के अंधेरे में समंदर किनारे दोनों की जोड़ी खूब जम रही थी। साथ उन्होंने इस ट्रिप से एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें उनका बेटा भी दिखाई दे रहा था। समंदर की तेज लहरों पर माधुरी पति व बेटे संग बोटिंग का आनंद ले रही थीं।
माधुरी दीक्षित के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस डांस दीवाने शो की जज हैं। उनके साथ धर्मेश, तुषार कालिया शो को जज कर रहे हैं। वहीं राघव जुयाल शो को होस्ट कर रहे हैं। शो 27 फरवरी से शुरू हुआ था। शो के कई लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।