{"_id":"5bc58629bdec2269c2364dcf","slug":"amitabh-bachchan-show-kaun-banega-crorepati-season-10-aditya-saha-playing","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"KBC 10: हादसे में चली गई पिता की आंखों की रोशनी, शो से भारी रकम जीतकर ये काम करेंगे आदित्य साहा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
KBC 10: हादसे में चली गई पिता की आंखों की रोशनी, शो से भारी रकम जीतकर ये काम करेंगे आदित्य साहा
Tue, 16 Oct 2018 12:03 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 16 Oct 2018 12:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
kbc
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अमिताभ बच्चन का रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 10 भी हर बार की तरह दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हो गया है । कंटेस्टेंट की जिंदगी का सच और अमिताभ बच्चन की मेजबानी दर्शकों का दिली जीतने के लिए काफी है । सोमवार को टेलीकास्ट हुए शो में हॉट सीट पर सिलीगुड़ी के आदित्य साहा बैठे ।
2 of 5
amitabh bachchan
आदित्य ने महज 4.3 सेकंड में ही फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट राउंड का जवाब दे दिया था । आदित्य ने खुद को टेक्नोलॉजी फ्रेंडली बताया । उनहोंने अपनी जिंदगी से जुड़ी कई बातें अमिताभ बच्चन के सामने शेयर की । आदित्य ने बताया कि एक हादसे में उनके पिता की आंखों की रोशनी चली गई ।
3 of 5
kbc 10
शो से जीते हुए पैसों से वो एक खास ऐप बनाना चाहते हैं । ये आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस ऐप होगा । जो हर जरूरतमंद के काम आ सकेगा । अपने इसी सपने को पूरा करने के लिए आदित्य ने कौन बनेगा करोड़पति में आने का फैसला लिया था ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kbc
आदित्य ने अपने ज्ञान के दम पर 9 सवालों का सही जवाब दे दिया है । अब आज आदित्य आगे का खेल खेलेंगे । बता दें कि आदित्य से पहले हरियाणा से आईं मधु हॉट सीट पर थीं । शो से मधु 6 लाख 40 हजार रुपए जीतकर ले गईं।
विज्ञापन
5 of 5
केबीसी
इसके अलावा 11 अक्तूबर को अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर पुरुष हॉकी टीम हॉट सीट तक पहुंची थी । टीम ने 12 लाख 50 हजार रुपए जीते थे । अमिताभ बच्चन ने हॉकी टीम को साल 2018 के वर्ल्ड कप के लिए शुभकामनाएं दीं ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।