{"_id":"5c6654b4bdec22128b5599c9","slug":"amitabh-bachchan-show-kaun-banega-crorepati-season-11-will-come-soon","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमिताभ बच्चन का ताजा ट्वीट, कौन बनेगा करोड़पति ... KBC !! बहुत जल्द आपके घरों में !!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अमिताभ बच्चन का ताजा ट्वीट, कौन बनेगा करोड़पति ... KBC !! बहुत जल्द आपके घरों में !!
Fri, 15 Feb 2019 12:33 PM IST
विजय जैन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Fri, 15 Feb 2019 12:33 PM IST
विज्ञापन
kbc 10
- फोटो : sony
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीवी के सबसे चर्चित शो कौन बनेगा करोड़पति (Kaun Banega Crorepati) जल्द ही अपने 11 सीजन के साथ वापस आने वाला है। इस बात की जानकारी शो के होस्ट और अभिनेता अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। इसके बाद से शो के दर्शकों के काफी उत्साह बढ़ गया है।
kbc 10
- फोटो : sony
अमिताभ बच्चन ने बीते गुरुवार को अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट किया- 'आदर आदाब अभिनंदन आभार ! मैं अमिताभ बच्चन प्रस्तुत करने जा रहा हूं , इस वर्ष 2019 का नया अभियान ... कौन बनेगा करोड़पति ... KBC !! बहुत जल्द आपके घरों में !!' दर्शक उनके इस ट्वीट को काफी पसंद कर रहे हैं।
T 3089 - आदर आदाब अभिनंदन आभार ! मैं अमिताभ बच्चन प्रस्तुत करने जा रहा हूँ , इस वर्ष २०१९ का नया अभियान ... कौन बनेगा करोड़पति ... KBC !!🙏🙏❤️❤️🤗🤗🌹🌹
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) February 13, 2019
बहुत जल्द आपके घरों में !! pic.twitter.com/mzeLj36Wfh
kbc 10
- फोटो : file photo
फिलहाल इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि केबीसी के सीजन 11 को लिए रजिस्ट्रेशन कब से शुरू होगा। गौरतलब है कि 12 साल से ज्यादा की उम्र के हर कोई व्यक्ति केबीसी के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकता है। पता हो कि केबीसी भारत का सबसे लोकप्रिय क्विज शो माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
kbc 10
- फोटो : sony
बात करें बीते साल खत्म हुए केबीसी के सीजन 10 की तो पिछले साल इस शो ने काफी सुर्खियां बटोरा और टीआरपी के मामले में हमेशा आगे रहा। केबीसी से सभी सीजन हिट रहे हैं। अमिताभ के अलावा इस शो को शाहरुख खान भी होस्ट कर चुके हैं।
विज्ञापन
kbc 10
- फोटो : sony
19 साल पहले पहली बार आया ये शो कुछ साल के अंतराल पर टीवी के दर्शकों का मनोरंजन करता रहा है। ये गेमिंग शो सभी का पसंदीदा बना हुआ है। हर बार इस शो में कई कंटेस्टेंट को हॉट सीट पर बैठने का मौका मिलता है जिनमें कुछ ही ऐसे प्रतिभागी होते हैं जो अपने करोड़पति बनने का सपना साकार कर पाते हैं।