{"_id":"6730bc5dfaeb416a000a76e5","slug":"amitabh-bachchan-spotted-outside-jalsa-bunglow-to-meet-fans-read-details-inside-2024-11-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन ने बंगले के बाहर आकर फैंस को दिखाई अपनी झलक, तोहफे पाकर खिले लोगों के चेहरे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन ने बंगले के बाहर आकर फैंस को दिखाई अपनी झलक, तोहफे पाकर खिले लोगों के चेहरे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Sun, 10 Nov 2024 07:37 PM IST
सार
अमिताभ बच्चन ने हर रविवार की तरह इस बार भी अपने जुहू बंगले के बाहर फैंस से मुलाकात की। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अमिताभ बच्चन उम्र के इस पड़ाव में भी फिल्मी दुनिया में सक्रिय हैं। अपने अभिनय से वह अब भी लोगों के दिल जीत रहे हैं। लगभग पिछले 40 वर्षों से वह अपने आवास के बाहर प्रशंसकों से हर रविवार को मिलते हैं। उनकी एक झलक पाने के लिए उनके फैंस भी घंटो अपने पंसंदीदा अभिनेता का इंतजार करते हैं।
2 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फैंस से की मुलाकात
10 नवंबर को अमिताभ बच्चन एक बार फिर से फैंस का अभिवादन करने के लिए अपने जुहू स्थित बंगले से निकलकर बाहर आए। बंगले का दरवाजा खुलते ही फैंस पूरे उत्साह के साथ चिल्लाने लगे। अमिताभ ने भी गर्मजोशी दिखाते हुए पूरे जोश के साथ हाथ हिलाते हुए उन्हें इस प्यार के लिए धन्यवाद दिया।
3 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमिताभ ने बांटे तोहफे
तस्वीरों में अमिताभ को प्रिंटेड जैकेट, कैप और चश्मे में वह काफी डैशिंग लग रहे हैं। मुलाकात करने के दौरान उन्होंने लोगों को तोहफे भी दिए। फैंस भी अपने फेवरेट सितारे से गिफ्ट पाकर काफी खुश नजर आए। सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें काफी ज्यादा सुर्खियां बटोर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कल्कि 2898 में नजर आए थे बिग बी
अमिताभ बच्चन को इस साल रिलीज हुई फिल्म कल्कि 2898 एडी में देखा गया था। इस फिल्म में वह अश्वत्थामा के किरदार में दिखे थे। इस उम्र में उन्हें एक्शन सीन करते देख फैंस भी हैरान रह गए थे। नाग अश्विन के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर घोषित हुई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।