फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमिताभ बच्चन ने अस्पताल से किया ट्वीट, लिखा- 'अहंकार में तीनों गए धन, वैभव और...'

Sat, 25 Jul 2020 01:55 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 25 Jul 2020 01:55 AM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Teaches People How Ego Can Destroy Three Things In Life
अमिताभ बच्चन - फोटो : Instagram

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इस समय अस्पताल में कोरोना जैसी महामारी से जंग लड़ रहे हैं। अमिताभ ही नहीं बल्कि उनके परिवार के सदस्य भी इस बीमारी से जूझ रहे हैं। अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन, अमिताभ के साथ ही नानावती अस्पताल में भर्ती हैं। अमिताभ अस्पताल से ही कई ट्वीट करते रहते हैं। अब हाल ही में अमिताभ ने एक ट्वीट और किया है।

Amitabh Bachchan Teaches People How Ego Can Destroy Three Things In Life
अमिताभ बच्चन - फोटो : Social Media

अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर अपनी कई तस्वीरें साझा करते रहते हैं। इस समय अमिताभ अस्पताल में है। वहां से भी वो अपने फैंस को अपना हाल बताते रहते हैं। साथ ही कई सीख और समझाइश भी देते हैं। अब हाल ही में अमिताभ ने ट्वीट कर फैंस को अहंकार से होने वाले नुकसान के बारे में बताया है।

Amitabh Bachchan Teaches People How Ego Can Destroy Three Things In Life
अमिताभ बच्चन - फोटो : Social Media

अमिताभ ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक पोस्ट किया है। इस ट्वीट के माध्यम से अमिताभ ने बताया है कि अहंकार करना कितना नुकसानदायक होता है। अमिताभ ने अपने ट्वीट में लिखा, 'अंहकार में तीनों गए धन, वैभव और वंश। ना मानो तो देख लो, रावण, कौरव, कंस।।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Teaches People How Ego Can Destroy Three Things In Life
अमिताभ बच्चन - फोटो : Social Media

इस ट्वीट के साथ अमिताभ ने अपनी एक तस्वीर भी साझा की है। बता दें कि अमिताभ बच्चन अक्सर सोशल मीडिया पर कई तरह के पोस्ट साझा करते रहते हैं। बीते दिन उन्होंने एक पोस्ट साझा कर लोगों को मजहब का पाठ पढ़ाया था।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan Teaches People How Ego Can Destroy Three Things In Life
अमिताभ बच्चन और उनका परिवार - फोटो : पीटीआई

गौरतलब है कि बीती 11 जुलाई को सबसे पहले अमिताभ बच्चन कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। अमिताभ में उस समय कोरोना के लक्षण साफ तौर पर दिखाई दे रहे थे। जिसके बाद पूरे परिवार का भी कोरोना टेस्ट करवाया गया। जिसमें अभिषेक, ऐश्वर्या और आराध्या भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए जबकि जया बच्चन कोरोना निगेटिव पाई गईं।

पढ़ें: Dil Bechara Review: मिट गया रील और रियल का फर्क, मजबूत कलेजा करके देखिएगा सुशांत की ये आखिरी फिल्म

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed