सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनकी आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' रिलीज हो गई है। इस फिल्म को लेकर दर्शक बहुत भावुक हैं। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार सुशांत को लेकर ट्वीट कर रहे हैं। इस बीच उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने भी सुशांत को लेकर एक ट्वीट किया है जिसकी चारों तरफ चर्चा हो रही है।
सुशांत सिंह राजपूत को याद कर फिर भावुक हुईं अंकिता लोखंडे, लिखा- 'एक आखिरी बार...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे ने धारावाहिक 'पवित्र रिश्ता' में एक साथ नजर आए थे। अब अंकिता ने इसी को लेकर एक ट्वीट किया है। अंकिता ने ट्विटर पर लिखा, 'पवित्र रिश्ता से दिल बेचारा तक, एक आखिरी बार।'
From #pavitrarishta to #dilbechara
One last time !!! pic.twitter.com/3tCruDZD1h
फिल्म रिलीज के दिन अंकिता के अलावा कई और बड़े कलाकारों ने सुशांत को याद करते हुए उनके बारे में लिखा। केदारनाथ फिल्म में सुशांत के साथ काम कर चुकीं अभिनेत्री सारा अली खान ने सुशांत की याद में एक पोस्ट साझा किया। इस पोस्ट के जरिए सारा ने सुशांत और अपने पिता सैफ अली खान के बीच की समानताएं बताईं।
सारा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए दो तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में सुशांत सिंह राजपूत और सैफ अली खान नजर आ रहे हैं। तस्वीर के साथ कैप्शन में सारा ने लिखा है, 'सिर्फ दो जेंटलमैन जिन्होंने वैन घोष, टेलीस्कोप, तारामंडल, गिटार, नॉर्दन लाइट्स, क्रिकेट, पिंक फ्लॉयड, नुसरत साब और एक्टिंग टेक्नीक्स को लेकर मुझसे बातें की हैं। आप दोनों में यही आखिरी बात कॉमन थी।'
A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95) on
रिया चक्रवर्ती ने भी साझा की पोस्ट
सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने भी एक भावुक पोस्ट साझा किया था। उन्होंने लिखा, 'तुम्हें देखने के लिए मुझे अपने अंदर हर पल शक्ति चाहिए होगी। तुम यहां मेरे साथ हो, मुझे पता है तुम हो, मैं तुम्हें और तुम्हारे प्यार को सेलिब्रेट करूंगी। मेरी जिंदगी के हीरो, मुझे पता है तुम भी हमारे साथ इसे देखोगे।'
Dil Bechara Review: मिट गया रील और रियल का फर्क, मजबूत कलेजा करके देखिएगा सुशांत की ये आखिरी फिल्म
A post shared by Rhea Chakraborty (@rhea_chakraborty) on