फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टाइगर श्रॉफ और तैमूर अली खान का उदाहरण देकर वंशवाद समझाने निकले अनुराग कश्यप, आयशा ने लगा दी क्लास

Sat, 25 Jul 2020 12:32 AM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 25 Jul 2020 12:32 AM IST
विज्ञापन
Anurag Kashyap using Tiger Shroff and Taimur ali khan name in explains nepotism Ayesha Shroff reply
अनुराग कश्यप, आयशा श्रॉफ और टाइगर श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया

निर्माता, निर्देशक और अभिनेता अनुराग कश्यप ने वंशवाद पर चल रही बहस में सोशल मीडिया पर एक खबर के जरिए मीडिया को निशाना बनाया। उन्होंने एक खबर का लिंक साझा करते हुए लिखा कि यह है मीडिया के जरिए चलाया जा रहा वंशवाद।

Anurag Kashyap using Tiger Shroff and Taimur ali khan name in explains nepotism Ayesha Shroff reply
टाइगर श्रॉफ और तैमूर अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

अनुराग कश्यप ने इस पोस्ट के जरिए यह बताने की कोशिश की है कि मीडिया भी वही चीज दिखाती है जो लोग देखना चाहते हैं। वह खबर अभिनेता टाइगर श्रॉफ और सैफ अली खान के बेटे तैमूर के बारे में थी। इसलिए, अनुराग की यह बात अभिनेता जैकी श्रॉफ की पत्नी आयशा श्रॉफ को अच्छी नहीं लगी। उन्होंने अनुराग के लिए लिखा कि कृपया उनके बच्चे को इस मामले में न घसीटा जाए।

Anurag Kashyap using Tiger Shroff and Taimur ali khan name in explains nepotism Ayesha Shroff reply
अनुराग कश्यप - फोटो : Social Media

दरअसल, अनुराग कश्यप भी पिछले कुछ दिनों से इंडस्ट्री में चल रही बहस में पूरी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। इसी बहस का हिस्सा इस न्यूज आर्टिकल को बनाते हुए उन्होंने मीडिया को ही लपेटने की कोशिश की। उन्होंने लिखा, 'यह है मीडिया के जरिए चलाया जा रहा वंशवाद। क्यों? क्योंकि मीडिया भी वही दिखाती है जो दर्शक देखना चाहते हैं। तो क्या यह भी जनता के ऊपर मीडिया की तरफ से चलाया जा रहा वंशवाद नहीं है?' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Anurag Kashyap using Tiger Shroff and Taimur ali khan name in explains nepotism Ayesha Shroff reply
टाइगर श्रॉफ और आयशा श्रॉफ - फोटो : Social Media

यह न्यूज आर्टिकल टाइगर श्रॉफ और तैमूर के बारे में था। इसलिए टाइगर की मां आयशा ने अनुराग के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, 'मेरे बच्चे को इन मामलों में मत घसीटो। वह जहां भी है, अपने कठिन परिश्रम की वजह से है।'
 

विज्ञापन
Anurag Kashyap using Tiger Shroff and Taimur ali khan name in explains nepotism Ayesha Shroff reply
टाइगर श्रॉफ - फोटो : Social Media

बता दें कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के इस दुनिया को अलविदा कहने के साथ ही इंडस्ट्री में पक्षपात, वंशवाद जैसे मुद्दों पर बहस शुरू हो गई थी और वह बहस अभी तक चल रही है। वंशवाद के मुद्दे पर कुछ कलाकार और जनता स्टार किड्स को निशाना बना रहे हैं। हालांकि एक इंटरव्यू में टाइगर श्रॉफ ने कहा था कि लोगों को लगता है कि स्टार किड्स के लिए इंडस्ट्री में जगह बनाना बहुत आसान है। उन्होंने कहा, 'मैं झूठ नहीं बोलूंगा। हम बाकी लोगों से थोड़ा ज्यादा ध्यान खींचने में कामयाब हो जाते हैं लेकिन अपनी जगह बनाने में अपनी ही मेहनत रहती है। अपने पिता के संरक्षण से मैं खुद बाहर निकला हूं।'

सारा अली खान ने बताईं सुशांत सिंह राजपूत और अपने पिता में समानताएं, दोनों को बताया 'जेंटलमैन'

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed