KBC 10: बिग बी ने विराट को लेकर उड़ाया अनुष्का का मजाक, बोले- 'सब दिखता है कैसे वो बैट को चूमते हैं'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इनका नाम है सुधा वर्गिस । ये एक स्पेशल एपिसोड होगा जो आज 9 बजे टेलीकास्ट किया जाएगा । इस एपिसोड के प्रोमो में आप देख सकते हैं कि कैसे अमिताभ बच्चन ने विराट और अनुष्का के फ्लाइंग किस की चुटकी ली। सुधा और अनुष्का, बिग बी के सामने हॉट सीट पर होंगे ।
Pyaar se log bulate hain unhein Cyclewaali Didi, jinhone Musahar jaati ke auraton aur ladkiyon ki madad ki, miliye Padma Shri Sudha Varghese se, humare #KBCKaramveer mein, @SrBachchan aur special guests, @AnushkaSharma aur @Varun_dvn ke saath, kal raat 9 baje. pic.twitter.com/dy7MGZbvaN
जब अमिताभ ने सुधा वर्गिस से पूछा कि वो क्रिकेट देखती हैं, तो उन्होंने मना कर दिया। फिर अमिताभ ने झट से कहा कि अनुष्का तो देखती हैं। इसके बाद अनुष्का ने सुधा वर्गिस से कहा कि मेरे पति क्रिकेट खेलते हैं इसलिए मैं क्रिकेट देखती हैं ।
🎥 | @SrBachchan teasing @AnushkaSharma about @imVkohli at the recent episode of #KBCKaramveer 😂 #Virushka pic.twitter.com/C8hbf18u5x
इस पर अमिताभ बच्चन तपाक से बोले 'बस उन्हीं के लिए देखती हैं ।' फिर अनुष्का ने कहा, 'नहीं सर देश के लिए भी' । तब अमिताभ मजे लेते हुए कहते हैं, 'मैच में जो कुछ होता है वो सब टीवी पर दिखता है । फिर फ्लाइंग किस का इशारा करते हुए अमिताभ कहते हैं कि विराट किस तरह बैट को चूमते हैं ।'
इस पर अनुष्का और वरुण धवन, बिग बी की बात सुनकर जोर-जोर से हंसने लगते हैं । प्रोमो से ही पता चल रहा है कि आज का शो मजेदार होने वाला है । अनुष्का और वरुण पहली बार केबीसी के मंच पर आए हैं । दोनों अपनी फिल्म 'सुई धागा' को प्रमोट करेंगे ।