फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमिताभ ही नहीं ये 8 स्टार्स भी शूटिंग के दौरान हो चुके घायल, विक्की कौशल को लगे थे 13 टांके

Fri, 02 Aug 2019 06:21 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 02 Aug 2019 06:21 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan to Akshay Kumar 9 celebrities injured during film shooting
Hrithik Roshan, Amitabh and Vicky - फोटो : file photo

'कुली' (Coolie) फिल्म में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के साथ हुए हादसे को आज भी फैंस याद करते हैं तो उनकी आंखें भर आती हैं। यह फिल्म 1983 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान एक फाइट सीन बिग बी को काफी महंगा पड़ गया था। इस सीन में वह एक्टर पुनीत इस्सर से लड़ते नजर आए। इस दौरान पुनीत का एक पंच अमिताभ के पेट में गलती से लग गया। इस एक सीन की वजह से अमिताभ बुरी तरह जख्मी हो गए थे और आज ही के दिन 37 साल पहले दूसरी जिंदगी मिली थी। इस मौके पर अमिताभ बच्चन ने पोस्ट लिखा और सभी को शुक्रिया कहा। अमिताभ के अलावा कई सारे स्टार्स हैं जिन्हें शूटिंग के दौरान गंभीर चोट आईं। जानिए 8 स्टार्स के बारे में जो शूट के दौरान घायल हो गए थे। 

Amitabh Bachchan to Akshay Kumar 9 celebrities injured during film shooting
vicky kaushal - फोटो : social media

विक्की कौशल (Vicky Kaushal) ने अपकमिंग हॉरर फिल्म की शूटिंग के दौरान घायल हो गए थे। विक्की गुजरात में थे और भानु प्रताप सिंह की 'भूत' फिल्म की शूटिंग कर रहे थे तभी एक दरवाजा उन पर आ गिरा। हादसे में विक्की कौशल के जबड़े में चोट आ गई थी। विक्की को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने बताया कि जबड़े में फ्रैक्चर हुआ है। विक्की को 13 टांके लगे थे। फिलहाल अब वह ठीक हैं। 

Amitabh Bachchan to Akshay Kumar 9 celebrities injured during film shooting
disha patani - फोटो : file photo

फिल्म 'भारत' के बाद दिशा पाटनी (Disha Patani) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'मलंग' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान दिशा पाटनी को चोट लग गई थी। फिल्म के एक गाने की शूटिंग के दौरान दिशा को चोट लगी। वहीं ट्रीटमेंट लेने के कुछ देर बाद ही दिशा पाटनी ने दोबारा शूटिंग शुरू कर दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan to Akshay Kumar 9 celebrities injured during film shooting
जॉन अब्राहम - फोटो : Twitter

अभिनेता जॉन अब्राहम (John Abraham) 'अपकमिंग' फिल्म पागलपंती को लेकर चर्चा में हैं। कुछ दिन पहले इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान घायल हो गए थे। जॉन के साथ यह हादसा एक्शन सीन करते हुए हुआ था। इस हादसे में उनके हाथों में चोट आई थी।। डॉक्टरों ने अभिनेता को कम से कम 20 दिन के लिए आराम करने की सलाह दी थी। 

विज्ञापन
Amitabh Bachchan to Akshay Kumar 9 celebrities injured during film shooting
Shahrukh Khan - फोटो : file photo

अब बात करते हैं शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की। साल 2010 में आई फिल्म 'दूल्हा मिल गया' में उन्हें गेस्ट रोल में देखा गया था। एक सीन के दौरान शाहरुख को कंधे में चोट लग गई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed