फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कैंसर ठीक होने के बाद सोनाली पहली बार परिवार संग छुट्टियां मनाने पहुंचीं मालदीव, देखें तस्वीरें

Fri, 02 Aug 2019 06:21 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 02 Aug 2019 06:21 PM IST
विज्ञापन
Sonali Bendre along with husband Goldie Behl and son off to Maldives shared picture on instargram
Sonali Bendre - फोटो : instagram

सोनाली बेंद्रे (Sonali Bendre) के लिए बीता कुछ वक्त तकलीफों भरा रहा है। सोनाली और उनके परिवार ने हिम्मत नहीं हारी और कैंसर को मात देकर सोनाली अब रुटीन लाइफ में वापस लौट आई हैं। लंबे समय बाद सोनाली परिवार के साथ छुट्टियां मनाने गई हैं। सोनाली ने वकेशन की इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। तस्वीरों में सोनाली बेहद खुश नजर आ रही हैं। 

Sonali Bendre along with husband Goldie Behl and son off to Maldives shared picture on instargram
Goldie Behl along with son - फोटो : instagram

सोनाली बेंद्रे (Sonali Bendre) पति गोल्डी बहल और बेटे के साथ मालदीव में वकेशन एन्जॉय कर रही हैं। मालदीव से सोनाली ने कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किया है। एक वीडियो में सोनाली नारियल पानी को हाथ में लेकर उछालती हुई नजर आ रही हैं तो दूसरी तस्वीर में पोज देती नजर आईं। 

Sonali Bendre along with husband Goldie Behl and son off to Maldives shared picture on instargram
Sonali Bendre - फोटो : instagram

इसके अलावा सोनाली ने कुछ तस्वीरों को इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया है। तस्वीरों में गोल्डी बहल और बेटा रणवीर मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। सोनाली को इस तरह से देखकर उनके फैंस बेहद खुश हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर उनकी सराहना भी कर रहे हैं। सोनाली बेंद्रे ने अपनी बीमारी का खुलासा सोशल मीडिया पर किया था जिसके बाद वह इलाज के लिए न्यूयॉर्क रवाना हो गई थीं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

I call this #BeachTherapy 🏝😄 @discoversoneva #DiscoverSoneva #ExperienceSoneva #SonevaKiri

A post shared by Sonali Bendre (@iamsonalibendre) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonali Bendre along with husband Goldie Behl and son off to Maldives shared picture on instargram
sonali bendre - फोटो : file photo

इलाज के दौरान सोनाली को अपना सिर मुंडवाना पड़ा था। सोनाली अब पूरी तरह से ठीक हैं। कैंसर की जंग जीतने के बाद सोनाली ने सोशल मीडिया के अलावा इंटरव्यू में भी मुश्किल वक्त के बारे में लोगों को बताया। एक साल पहले सोनाली ने लिखा था, 'हाल ही में जांच के बाद मुझे पता चला है कि मुझे हाईग्रेड कैंसर है। इसकी उम्मीद मुझे कभी नहीं थी। लगातार होने वाले दर्द के बाद मैंने अपनी जांच करवाई जिसके बाद चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई।'  सोनाली ने बताया था कि इस मुश्किल घड़ी में उनकी फैमिली और फ्रेंड्स उनका पूरा ध्यान रख रहे हैं। 

विज्ञापन
Sonali Bendre along with husband Goldie Behl and son off to Maldives shared picture on instargram
sonali bendre - फोटो : file photo

सोनाली ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1994 में आई फिल्म 'आग' से की थी। 1996 में सोनाली की फिल्म 'दिलजले' आई जिसमें सोनाली का अभिनय लोगों को काफी पंसद आया। सोनाली ने 12 नवबंर 2002 को फिल्म डिरेक्टर गोल्डी बहल से शादी कर ली। सोनाली आखिरी बार साल 2013 में आई फिल्म 'वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा' में नजर आई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed