फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Women’s Day 2021: अमिताभ बच्चन से लेकर कंगना रणौत तक ने महिलाओं के सम्मान में कही ये बातें, इन खास लोगों की साझा कीं तस्वीरें

Mon, 08 Mar 2021 02:06 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Mon, 08 Mar 2021 02:06 PM IST
विज्ञापन
amitabh bachchan to kangana ranaut and shilpa shetty shared post on international women day
वीमेंस डे पर बॉलीविड सितारे - फोटो : Social media

दुनियाभर में महिलाओं के सम्मान में आज यानी 8 मार्च महिला दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। वहीं, बॉलीवुड सेलिब्रिटीज किसी भी खास मौके पर पीछे नहीं रहते हैं। वीमेंस डे के अवसर पर भी सदी के महानायक अमिताभ बच्चन से लेकर अनुपम खेर, कंगना रणौत, शिल्पा शेट्टी, तापसी पन्नू और तमाम हस्तियां महिलाओं के प्रति अपने सम्मान, महत्व, विश्वास और प्यार को प्रदर्शित कर रही हैं।

amitabh bachchan to kangana ranaut and shilpa shetty shared post on international women day
परिवार के साथ अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

इनमें सबसे पहले जिक्र बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन का करेंगे। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से अपनी सबसे करीबी और प्रेरणादायी महिलाओं की तस्वीर शेयर कर उन्हें बधाई दी है। बिग बी ने लिखा ‘कह रहें हैं आज 'women's day' है !  ऐ  !??  केवल एक दिन ? नाह  ! प्रतिदिन 'नारी दिवस’। इसके साथ ही उन्होंने प्यार से गुलाब के फूल और सम्मान वाले इमोजी लगाए। बिग बी ने घर की महिलाओं की तस्वीरों का एक कोलाज शेयर किया, जिसमें सबसे पहले अपनी मां की फोटो रखी। इसके बाद पत्नी जया बच्चन, नातिन नव्या नवेली, बेटी श्वेता, पोती अराध्या और बहू ऐश्वर्या दिखाई दे रही हैं।

amitabh bachchan to kangana ranaut and shilpa shetty shared post on international women day
anupam kher - फोटो : Social Media

फिल्म जगत के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने भी ट्वीट कर अपनी बात रखी। उन्होंने लिखा ‘आज ऑफिशियल रूप से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है। पर मुझे बचपन से सिखाया गया है कि जो जननी है, जो जन्म देने की क्षमता रखती है उनका दिन तो रोज मनाया जाना चाहिए। यदि परिवार वाले ये सीख अपने बच्चों को, खासकर बेटों को घरों में दें तो महिला दिवस प्रतीक नहीं बल्कि एक वास्तविकता होगी!’ उन्होंने वीडियो शेयर कर भी अपनी बात रखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
amitabh bachchan to kangana ranaut and shilpa shetty shared post on international women day
परिवार की महिलाओं संग कंगना रणौत - फोटो : Twitter- @KanganaTeam

महिला दिवस के मौके पर भी बॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया के माध्यम से विश कर रहे हैं और महिला सशक्तिकरण पर अपनी राय रख रहे हैं। इस बीच अभिनेत्री कंगना रणौत कहां पीछे रहने वाली हैं। उन्होंने लिखा ‘प्रत्येक दिन महिला दिवस है… मैं अपनी कुछ पसंदीदा महिलाओं के साथ बिताए गए पसंदीदा समय की झलक साझा कर रही हूं और सभी को महिला दिवस की शुभकामनाएं दे रही हूं’।

 

 

विज्ञापन
amitabh bachchan to kangana ranaut and shilpa shetty shared post on international women day
शिल्पा शेट्टी - फोटो : Insatagram- @theshilpashetty

फिटनेट क्वीन और न जाने कितने दिलों में धड़कने वाली ‘धड़कन’ अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने एक प्यारा वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर कर महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा ‘तुम अपने मस्तिष्क और मन में असीमित शक्ति की मालकिन हो। सुनिश्चित करो कि कभी किसी के लिए नहीं बदलोगी और हमेशा वैसी खास रहोगी’।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed