बॉलीवुड के सितारे अपने करियर में वहीं फिल्में करना पसंद करते हैं जो उन्हें लगता है कि वो दर्शकों को पसंद आएंगी। साथ ही उन्हें कई बार अलग अलग तरह के किरदार के साथ प्रयोग करने में भी अच्छा लगता है। हालांकि कई बार ऐसा होता है कि दर्शकों को इन सितारों की फिल्में कुछ खास पसंद नहीं आती। ये तो वैसे आम बात है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ ऐसे सितारे भी हैं जिन्हें अपनी फिल्म करने का ऐसा पछतावा हुआ कि सबसे सामने ही उन्होंने अपने किरदार की बुराई कर दी। तो चलिए आपको बताते हैं कुछ ऐसे ही फिल्मी सितारों के बारे में।
बॉलीवुड: ये सितारे सरेआम कर चुके हैं अपनी ही फिल्मों की बुराई, जानें किसने क्या कहा था
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजय देवगन
बॉलीवुड के सिंघम स्टार अजय देवगन अपने दमदार अभिनय से हमेशा दर्शकों का दिल जीतते हैं। अजय हर तरह की फिल्में करना पसंद करते हैं जो दर्शकों को अच्छी लगती है। हालांकि एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया था कि 'हिम्मतवाला' और 'रास्कल्स' ये दो ऐसी फिल्में थीं जिन्हें करने का उन्हें काफी अफसोस रहा। अजय ने इंटरव्यू में कहा था कि फिल्म की शूटिंग के वक्त ही मुझे पता था कि ये फिल्म चलेगी ही नहीं, मैंने खुद भी ये फिल्में नहीं देखी हैं तो आप अंदाजा लगा सकते हैं।
इमरान हाशमी
इमरान बॉलीवुड में अपने अलग तरह की फिल्मों और अभिनय के लिए जाने जाते हैं। उनकी कई फिल्में ऐसी भी रही हैं जो फ्लॉप साबित हुईं। हालांकि जब इमरान से पूछा गया कि कोई ऐसी फिल्म भी रही जिसके करने का उन्हें अफसोस रहा हो। इस पर इमरान ने कहा था कि 'गुड ब्वॉय बैड ब्वॉय' तो ऐसी फिल्म थी कि किचन हमेशा के लिए बंद हो जाए।
कटरीना कैफ
बॉलीवुड की बॉर्बी डॉल कटरीना कैफ ने पर्दे पर कई हिट और फ्लॉप फिल्में दी हैं। हालांकि इनमें एक फिल्म ऐसी भी थी जिसे करने का कटरीना को हमेशा अफसोस रहेगा। ये फिल्म कोई और नहीं बल्कि उनकी डेब्यू फिल्म 'बूम' थी। कटरीना ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब उन्होंने 'बूम' फिल्म साइन की थी उन्हें भारत की सभ्यता के बारे में नहीं पता था। अब वो आगे अपनी लाइफ में कभी ऐसी फिल्में नहीं करेंगी।
अमिताभ बच्चन
बिग बी 70 के दशक से फिल्में करते आ रहे हैं और आज भी पर्दे पर उनका जलवा बरकरार है। उन्होंने पर्दे पर कई बार काफी विवादित फिल्में भी कीं जिसे लेकर उनकी काफी आलोचना हुई थी। हालांकि एक फिल्म ऐसी थी जिसे करने का अमिताभ बच्चन को हमेशा अफसोस रहा।बिग बी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें 'राम गोपाल वर्मा की आग' फिल्म करना सही नहीं लगा। उन्होंने कहा था कि ये गलती नहीं थी लेकिन ये एक गलत फैसला जरुर था।