सब्सक्राइब करें

अमिताभ की बीमारी से लेकर कास्टिंग काउच पर नए खुलासे सहित, हफ्तेभर सुर्खियों में रहीं ये खबरें

एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Sun, 20 Oct 2019 01:13 PM IST
विज्ञापन
amitabh bachchan to pm modi meets celebrities and richa chadda here top news
top weekly news - फोटो : social media

बॉलीवुड की ऐसी कई खबरें रहीं जो इस हफ्ते चर्चा में रहीं। अमिताभ बच्चन अस्पताल में भर्ती रहे तो वहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने फिल्मी सितारों से मुलाकात की। तो चलिए रविवार विशेष इस कॉलम में जानते हैं हफ्ते भर की 5 बड़ी खबरों के बारे में।

Trending Videos
amitabh bachchan to pm modi meets celebrities and richa chadda here top news
amitabh bachchan - फोटो : ani
अस्पताल में भर्ती रहे अमिताभ
अमिताभ बच्चन को बीते मंगलवार नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके 4 दिन बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई। जानकारी के मुताबिक, अमिताभ के आंतों में दिक्कत थी। उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबरें जैसे ही आईं फैंस लगातार ठीक होने की दुआएं करने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
amitabh bachchan to pm modi meets celebrities and richa chadda here top news
Laal Kaptaan - फोटो : social media

'लाल कप्तान' इस शुक्रवार रिलीज
इस शुक्रवार सैफ अली खान की फिल्म 'लाल कप्तान' रिलीज हुई। फिल्म को क्रिटिक्स ने मिले जुले रिएक्शन दिए हैं। सैफ अली खान के साथ इसमें जोया हुसैन, मानव विज और दीपक डोबरियाल जैसे अभिनेता हैं। 'तुंबाड' और 'रांझणा' जैसी फिल्मों के मेकर्स ने लाल कप्तान बनाया है और इसका निर्देशन 'एनएच10' फेम  नवदीप सिंह ने किया है। 

amitabh bachchan to pm modi meets celebrities and richa chadda here top news
पीएम नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम में कला और सिनेमा के दिग्गज - फोटो : सोशल मीडिया

पीएम से मिले बॉलीवुड सितारे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को महात्मा गांधी के 150वें जयंती वर्ष के खास मौके पर कला और सिनेमा हस्तियों से अपने आवास पर मुलाकात की। इस खास कार्यक्रम में शाहरुख खान, आमिर खान और कंगना रनौत समेत कई सेलेब्स नजर आए। खास मुलाकात के मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि महात्मा गांधी के विचार व्यापक हैं। बात करते हुए पीएम मोदी ने आगे कहा- 'महात्मा गांधी के विचारों को प्रचारित करने के लिए फिल्म और टेलीविजन जगत तमाम शानदार काम कर रहा है।' 

विज्ञापन
amitabh bachchan to pm modi meets celebrities and richa chadda here top news
Shilpa Shetty, Raveena Tandon and Shriya Saran - फोटो : सोशल मीडिया

सितारों ने मनाया करवा चौथ
17 अक्टूबर को पूरे देश में करवा चौथ का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस खास मौके पर बॉलीवुड सितारों की भी तस्वीरें सामने आईं। अनुष्का शर्मा, शिल्पा शेट्टी, रवीना टंडन और प्रियंका चोपड़ा ने करवा चौथ का व्रत रखा और पति की लंबी उम्र की कामना की। इस दौरान बच्चन परिवार के घर की एक तस्वीर सामने आई। सोनाली बेंद्रेे ने इस तस्वीर को शेयर किया जिसमें ऐश्वर्या और जया बच्चन बैठे दिखे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed