फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानें कौन थे दादा साहेब फाल्के, जिनके नाम पर दिया जाता है सिनेमा का सर्वोच्च सम्मान

Sun, 29 Dec 2019 05:41 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Sun, 29 Dec 2019 05:41 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan to Receive india highest film honour, know About Dada saheb Phalke
दादा साहब फाल्के - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। दादा साहेब को भारतीय सिनेमा का जन्मदाता कहा जाता है। 30 अप्रैल 1870 को दादा साहेब का जन्म हुआ था। 1913 में दादा साहेब ने 'राजा हरिशचंद्र' नाम की पहली फुल लेंथ फीचर फिल्म बनाई थी। इस पैकेज में आपको बताते हैं दादा साहेब फाल्के के बारे में कुछ बातें....


 

Amitabh Bachchan to Receive india highest film honour, know About Dada saheb Phalke
Dadasaheb Phalke

1. दादा साहेब सिर्फ एक निर्देशक ही नहीं बल्कि एक जाने माने निर्माता और स्क्रीन राइटर भी थे। दादा साहेब ने 19 साल के फिल्मी करियर में 95 फिल्में और 27 शॉर्ट फिल्में बनाई थीं।

2. वैसे ये बात काफी कम लोगों को ही पता है कि दादा साहेब का असली नाम धुंधिराज गोविंद फाल्के था।

Amitabh Bachchan to Receive india highest film honour, know About Dada saheb Phalke
Dadasaheb Phalke‬

3. दादा साहेब ने अपने फिल्मी करियर में कई फिल्में बनाईं, लेकिन 'द लाइफ ऑफ क्रिस्ट' उनके करियर का टर्निंग प्वाइंट माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस फिल्म को बनाने के लिए उन्होंने अपनी पत्नी से पैसे उधार लिए थे।

4. ऐसा कहा जाता है कि उस दौर में दादा साहेब की पहली फिल्म यानी राजा हरिशचंद्र का बजट 15 हजार रुपये था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan to Receive india highest film honour, know About Dada saheb Phalke
Dadasaheb Phalke‬

5. बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक दादा साहब फाल्के ने फिल्मों में महिलाओं को भी काम करने का मौका दिया। उनकी बनाई हुई फिल्म 'भस्मासुर मोहिनी' में दो औरतों को काम करने का मौका मिला था। इन महिलाओं का नाम नाम दुर्गा और कमला था।

6.  दादा साहेब की आखिरी मूक फिल्म 'सेतुबंधन' थी। दादा साहेब ने 16 फरवरी 1944 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan to Receive india highest film honour, know About Dada saheb Phalke
Dadasaheb Phalke

7. भारतीय सिनेमा में दादा साहब के ऐतिहासिक योगदान के चलते 1969 से भारत सरकार ने उनके सम्मान में 'दादा साहब फाल्के' अवार्ड की शुरुआत की गई थी।

8. बता दें कि दादा साहब फाल्के पुरस्कार भारतीय सिनेमा का सर्वोच्च और प्रतिष्ठित पुरस्कार माना जाता है। गौरतलब है कि सबसे पहले देविका रानी चौधरी को यह पुरस्कार मिला था।

दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित हुए अमिताभ बच्चन, कहा- 'मुझे योग्य समझने के लिए धन्यवाद'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed