सब्सक्राइब करें

अमिताभ बच्चन से शाहरुख खान तक, इन सितारों की पहली सैलरी जानकर हैरान हो जाएंगे आप

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Tue, 20 Apr 2021 03:07 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan to Shahrukh Khan here the first salary of your favriot stars
अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाना आसान नहीं होता। किसी भी स्टार को शोहरत की स्थिति में आने में कई साल लग जाते हैं। आज भले ही आलीशान बंगला, महंगी गाड़ियां, ब्रांडेड कपड़े और बड़े-बड़े फॉर्म हाऊस का शौक रखने वाले फिल्म स्टार अपनी फिल्मों से करोड़ों रुपए कमाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, शाहरुख खान जैसे सितारे, जिन्होंने बिना किसी गॉड फादर के फिल्म इंडस्ट्री में अपना पैर जमाया है, उनकी पहली सैलरी क्या थी? 

Trending Videos
Amitabh Bachchan to Shahrukh Khan here the first salary of your favriot stars
शाहरुख खान - फोटो : Social Media

शाहरुख खान
शाहरुख खान की पहली कमाई कुल 50 रुपये थी जिसको उन्होंने गायक पंकज उधास के कंसर्ट में कमाया था। फिल्मों में अभिनय करने के पहले शाहरुख खान ने लंबे समय तक टीवी शोज में भी काम किया था। उनके पहले टीवी सीरियल का नाम फौजी था, जो साल 1989 में आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan to Shahrukh Khan here the first salary of your favriot stars
अमिताभ बच्चन - फोटो : Instagram

अमिताभ बच्चन 
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपनी मेहनत के दम पर नाम और शोहरत कमाई। अमिताभ के फैंस उन्हें बिग बी, शाहंशाह जैसे कई नामों से जानते हैं। टीवी क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति में अमिताभ बच्चन ने बताया था कि वे फिल्मों में आने से पहले कोलकाता में एक मैनेजिंग एजेंसी होम नाम की फर्म में एग्जीक्यूटिव के पद पर नौकरी किया करते थे, जहां उनको सैलरी के तौर पर 500 रुपये मिलते थे और बाद में ये सैलरी बढ़कर 800 रुपये हो गई थी। इसके लगभग सात-आठ सालों बाद अमिताभ फिल्म इंडस्ट्री में आए और आज वो एक सफल फिल्म स्टार हैं।

Amitabh Bachchan to Shahrukh Khan here the first salary of your favriot stars
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार 
फिल्मों में चाहे एक्शन सीन हो या कोई फनी किरदार, चाहे अभिनेत्री के साथ रोमांस करना हो या कोई सामाजिक संदेश देना हो। अक्षय कुमार बॉलीवुड के एक ऐसे अभिनेता हैं जो हर किरदार में फिट बैठ जाते हैं। अक्षय अब बॉलीवुड में शीर्ष भुगतान वाले अभिनेताओं में से एक हैं। लेकिन उनकी पहली आमदनी सिर्फ 1,500 रुपए थी। उन्होंने पंद्रह सौ में बैंकॉक के अंदर शेफ और वेटर के रूप में काम किया था।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan to Shahrukh Khan here the first salary of your favriot stars
ऋतिक रोशन - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

ऋतिक रोशन
एक्टर ऋतिक रोशन की पहली कमाई 100 रुपए थी, इस पैसे से उन्होंने अपने लिए टॉय ट्रेन खरीदी थी। बता दें कि ऋतिक को यह कमाई फिल्म ‘आशा’ से हुई थी, इस फिल्म में ऋतिक बाल कलाकार थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed