पाकिस्तान से बॉलीवुड एक्टर्स का पुराना नाता रहा है। भारत के कुछ बड़े स्टार्स के पूर्वज पाकिस्तान में रहते थे वहीं कुछ स्टार्स का ही जन्म पाकिस्तान में हुआ था। अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख खान तक का रिश्ता पाकिस्तान से रहा है तो चलिए आज आपको ऐसी स्टार्स के बारे में बताते हैं।
अमिताभ से लेकर शाहरुख तक, इन 6 स्टार्स का पाकिस्तान से है गहरा रिश्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजय दत्त के पिता सुनील दत्त का जन्म पाकिस्तानी पंजाब के झेलम में हुआ था। वो वहां के एक जमींदार परिवार से थे। लेकिन बंटवारे के बाद अपनी जमीन-जायदाद छोड़ भारत आना पड़ा था।
दिलीप कुमार का जन्म लाहौर में हुआ था लेकिन भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के बाद वे भारत आ गये थे।
अमिताभ बच्चन
अमिताभ की मां तेजी बच्चन का जन्म पंजाब के लयालपुर में हुआ था, जिसे अब फैसलाबाद के नाम से जाना जाता है। वे सिख परिवार से ताल्लुक रखती थीं। उनके पिता का नाम सरदार खजान सिंह था, जो पंजाब में ही बैरिस्टर थे।
शाहरुख खान
शाहरुख खान के पिता मीर ताज मोहम्मद खान का जन्म पाकिस्तान के पेशावर में हुआ था। ताज मोहम्मद ने 'भारत छोड़ो' आंदोलन में हिस्सा लिया था और बंटवारे के दौरान पेशावर के बदले दिल्ली में रहने लगे थे।