फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'गुलाबो सिताबो' के चक्कर में बिग बी का हुआ ऐसा हाल, रिक्शे में सफर करते देख फैंस भी हैरान

Fri, 05 Jul 2019 01:30 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Fri, 05 Jul 2019 01:30 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan traveling in rickshaw pics Goes Viral from gulabo sitabo film
अमिताभ बच्चन - फोटो : Twitter
Amitabh Bachchan अमिताभ बच्चन अक्सर अपने किरदार से फैंस को हैरान कर देते हैं। अमिताभ इन दिनों फिल्म 'गुलाबो-सिताबो' (Gulabo Sitabo) की शूटिंग में बिजी है। शूटिंग लखनऊ में हो रही है। इस बीच अमिताभ की रिक्शा की सवारी करते हुए तस्वीर सामने आई है। हालांकि पहली नजर में कोई अमिताभ को पहचान नहीं पाएगा।
Amitabh Bachchan traveling in rickshaw pics Goes Viral from gulabo sitabo film
अमिताभ बच्चन - फोटो : Twitter
फिल्म के आउटडोर सीन शूट करने के दौरान बिग बी बस और रिक्शे में सफर करते दिखाई दिए। कभी चारबाग बस स्टैंड पर तो कभी रिक्शे की सवारी करते अमिताभ बच्चन के कई सारे शॉट लिए गए। सिटी स्टेशन के पास भी वह रिक्शे पर घूमते दिखाई दिए। इस बीच फैंस उनके लुक को देखकर हैरान हो गए।
Amitabh Bachchan traveling in rickshaw pics Goes Viral from gulabo sitabo film
अमिताभ बच्चन - फोटो : Twitter

अमिताभ बच्चन का ऐसा लुक देखकर फैंस को यकीन ही नहीं हो रहा था कि उनके सामने बिग बी हैं। इसी बीच अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर हैंडल पर अपने इस लुक की कई सारी तस्वीरें शेयर की साथ ही ये भी बताया कि ऐसा लुक पाने के लिए उन्हें कई घंटे बैठे रहना पड़ता है। अमिताभ ने लिखा- इस रूप को बनाने में हर दिन 3 घंटे लगते हैं और ऐसे हालात होते हैं, जहां ये बनाया जाता है। 
 


विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan traveling in rickshaw pics Goes Viral from gulabo sitabo film
अमिताभ बच्चन - फोटो : Twitter

सामने आईं तस्वीरों में अमिताभ बच्चन को पहचानना भी मुश्किल हो रहा है। अमिताभ बच्चन के इस लुक को देखकर लग रहा है कि फिल्म 'गुलाबो-सिताबो' (Gulabo Sitabo) में उनका किरदार सबसे अलग और जबरदस्त होने वाला है। इस फिल्म में बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना भी लीड रोल में हैं।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan traveling in rickshaw pics Goes Viral from gulabo sitabo film
फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि फिल्म 'गुलाबो-सिताबो' (Gulabo Sitabo) को शूजित सरकार डायरेक्ट कर रहे हैं। शूजित इससे पहले पीकू और विकी डोनर जैसी सुपरहिट फिल्में डायरेक्ट कर चुके हैं। यह फिल्म 24 अप्रैल 2020 को रिलीज होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed