अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के व्यस्त अभिनेताओं में से एक हैं। इन सबके बीच वो सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहते हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर हैंडल से एक फनी पोस्ट किया जिसके बाद मजेदार कमेंट्स आ रहे हैं।
अमिताभ ने बताया कैसे बचपन में आ जाता था 5जी नेटवर्क, जानकर आपको भी आ जाएगी हंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिताभ बच्चन ने लिखा, 'हमारे बचपन में 3जी, 4जी, 5जी नहीं होते थे। सिर्फ गुरु जी और पिता जी, माता जी होते थे। एक ही थप्पड़ में नेटवर्क आ जाता था।'
T 3302 - 🤣🤣🤣🤣🤣 .. this can be justified .. pic.twitter.com/0qezkkM97L
अमिताभ के इस ट्वीट पर एक फैन ने लिखा- 'सर जी दिल्ली तक दिखाई देता था।' तो वहीं एक यूजर ने कमेंट किया- 'सर, आज भी इनके मारने से सारे नेटवर्क आ जाते हैं।'
Sir jee
Sir aaj bhi inke marne se sare network aa hi jatey hai ..😁😁😁😁
दिल्ली तक दिखाई देता था
अमिताभ बच्चन को हाल ही में इस साल का दादा साहेब फाल्के पुरस्कार देने का एलान किया गया। केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने उन्हें यह पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की है। जावड़ेकर ने अपने ट्विटर पर लिखा कि 'लीजेंड अमिताभ बच्चन, जिन्होंने दो पीढ़ियों का मनोरंजन किया और उन्हें प्रेरित किया, को एकमत से दादा साहब फाल्के पुरस्कार के लिए चुना गया है। पूरा देश और अंतरराष्ट्रीय समुदाय खुश है। उन्हें मेरी हार्दिक बधाई।'
अभिषेक बच्चन ने पिता को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार मिलने पर एक वीडियो के जरिए अमिताभ बच्चन को ट्रिब्यूट दिया है। इस वीडियो में अमिताभ बच्चन के हिंदी सिनेमा में उनके सभी किरदारों की तस्वीरें नजर आ रही हैं। साथ ही कई छोटे बच्चे बिग बिग के अवतार में डांस करते दिखाई दे रहे हैं।
नवरात्र के मौके पर मर्दानी 2 का दमदार टीजर आया सामने, रिलीजिंग डेट का हुआ एलान