आरती सिंह को लेकर भाई कृष्णा अभिषेक ने किया खुलासा
कृष्णा ने खोली बहन की पोल, कंटेस्टेंट के बारे में बोलते ही पायल ट्रोल, बिग बॉस 13 के पांच अपडेट्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शो के शुरू होते ही सलमान खान ने गिनाए घर के 3 नियम
हमेशा की तरह इस बार भी 'बिग बॉस' का खुमार लोगों पर छाया है। 29 सितंबर को सीजन 13 का बड़े धूमधाम से आगाज हुआ। शो में जिस कंटेस्टेंट ने पहले एंट्री ली वो थे सिद्धार्थ शुक्ला। सिद्धार्थ शुक्ला के शो में जाने से पहले सलमान खान ने उन्हें घर में रहने के तीन नियमों को जरूर अपनाने को कहा। सलमान ने कहा- पहला नियम, घर का काम आना चाहिए, दूसरा कंटेस्टेंट्स को मिलजुल कर रहना चाहिए, और तीसरा नियम, किचन में हाथ बंटाना चाहिए।
सलमान खान ने बिग बॉस के प्रीमियर में कटरीना कैफ को किया याद
बिग बॉस के 13वें सीजन का धमाकेदार आगाज चुका है। सलमान खान के शो में हर बार की तरह इस बार भी बॉलीवुड के कई नामी चेहरे भी पहुंचे हैं। इस बार बॉलीवुड अभिनेत्री कोएना मित्रा भी शो का हिस्सा हैं। बिग बॉस के प्रीमियर पर जैसे की सलमान ने कोएना मित्रा के नाम की घोषणा की वैसे ही उनके मुंह से से 'कट' निकल गया। यानी वह कटरीना कैफ का नाम लेने वाले थे। सलमान खुद कहते हुए नजर आए, 'अभी मेरे मुंह से कटरीना का नाम निकलने वाला था..' हालांकि सलमान ने ऐसे जानबूझकर किया या फिर गलती ये हुआ ये तो सलमान की बता सकते हैं। फिलहाल उनका शो बिग बॉस 13 में हर बार की तरह इस बार भी खास होने वाला है।
बिग बॉस की मालकिन होंगी अमीषा पटेल, खोलेंगी सभी की पोल
बिग बॉस के सीजन 13 पहले के बाकी सीजन से काफी अलग दिखने वाला है। इस बार शो में बिग बॉस के अलावा मालकिन भी दिखाई देंगी। ये मालकिन कोई और नहीं बल्कि अभिनेत्री अमीषा पटेल होंगी। शो के शुरू होते ही अमीषा ने शो के सभी कंटेस्टेंट को लेकर खुलासा किया है कि सीजन 13 में कंटेस्टेंट के बीच काफी रोमांस देखने को मिल सकता है। इतना ही नहीं अमीषा शो में कंटेस्टेंट्स की पोल भी खोलेंगी।
पायल रोहतगी ने बिग बॉस पर साधा निशाना
अभिनेत्री पायल रोहतगी ने सलमान खान के शो बिग बॉस और इसके कंटेस्टेंट्स पर निशाना साधा है। सोशल मीडिया पर हमेशा सक्रिय रहने वाले पायल रोहतगी ने बिग बॉस को लेकर बोला है कि शो में बेरोजगार लोग हिस्सा लेते हैं। पायल रोहतगी ने ट्विटर पर लिखा- मैं ये जानने के लिए उत्सुक हूं कि इस बार बिग बॉस में कौन-कौन से सितारे हिस्सा लेने जा रहे हैं। इससे मुझे ये पता चलेगा कि कौन इस समय बेरोजगार है, क्योंकि उन सभी को पैसों और फेम की जरूरत होगी। कंटेस्टेंट को लेकर इस तरह की झूठी खबरें चलती हैं कि उन्हें शो के लिए ढेर सारे पैसे मिलते हैं, आखिर में कोई अपने चेक का स्क्रीनशॉट तो दिखाता नहीं है। भारतीय मीडिया केवल झूठी खबरें चलाती रहती है। आपको बता दें कि पायल रोहतगी बिग बॉस 2 कंटेस्टेंट रह चुकी हैं।