{"_id":"5c899790bdec22146f514771","slug":"amitabh-bachchan-watched-gully-boy-ten-times-to-copy-ranveer-singh-rap","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमिताभ बच्चन ने 10 बार देखी 'गली बॉय', इस चीज के लिए करना चाहते थे रणवीर सिंह की नकल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अमिताभ बच्चन ने 10 बार देखी 'गली बॉय', इस चीज के लिए करना चाहते थे रणवीर सिंह की नकल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Thu, 14 Mar 2019 05:22 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
रणवीर सिंह, अमिताभ बच्चन
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इस साल के शुरुआत में रिलीज हुई फिल्म 'गली बॉय' ने बॉक्स पर अच्छी कमाई की। इस फिल्म को लेकर रणवीर सिंह और आलिया भट्ट सहित दूसरे एक्टर्स की भी काफी तारीफ हुई। फिल्म में रैपर की भूमिका में निभाने वाले रणवीर सिंह के नए अवतार को देखकर हर कोई हैरान था। अमिताभ बच्चन को तो ये फिल्म इतनी पसंद आई थी कि उन्होंने पूरी टीम को एक नोट और फूल भेजे थे। हाल में अमिताभ बच्चन ने खुलासा किया वो रणवीर की नकल करना चाहते थे।
2 of 5
siddhant chaturvedi, ranveer singh
- फोटो : social media
रणवीर सिंह के इस रैप बॉय वाले किरदार की कई बड़े लोगों ने तारीफ की थी। अमिताभ बच्चन इस फिल्म से इतना इम्प्रेस हुए कि उन्होंने 10 बार देख डाली। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में इस बात खुलासा करके बताया कि वो रणवीर की तरह रैप करना चाहते थे। लेकिन उनसे ऐसा नहीं हो पाया।
3 of 5
amitabh bachchan
इंटरव्यू में अमिताभ ने कहा- आप दर्शकों को अब और नहीं खींच सकते। यह युवा सितारे हैं, ये नई पीढ़ी है, वो ज्यादा लोकप्रिय हैं। मैंने रणवीर से खुद को मैच करने के लिए 'गली बॉय' 10 बार देखी, लेकिन मैं उनके आसपास तक नहीं पहुंच सका। मैं उनसे मिला और कहा, 'बहुत बहुत धन्यवाद, रणवीर। मैंने आपको कॉपी करने की कोशिश की है और मैं बुरी तरह असफल रहा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Badla film amitabh
- फोटो : you tube
हाल ही में अमिताभ बच्चन की और तापसी पन्नू की फिल्म 'बदला' रिलीज हुई है। लोगों को यह फिल्म काफी पसंद आ रही है। अमिताभ ने इस फिल्म के एक गाने में रैप किया है।
विज्ञापन
5 of 5
Amitabh Bachchan
रोमांच और थ्रिलर से भरपूर ये फिल्म लोगों का दिल जीतने में कामयाब रही। फिल्म की कहानी की तो तारीफ हो ही रही है साथ ही अमिताभ और तापसी की जोड़ी को एक बार फिर से सराहा जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।