{"_id":"5cfde507bdec2207532a7c4d","slug":"amitabh-bachchan-wrote-emotional-post-on-his-secretary-sheetal-jain","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"40 साल तक अमिताभ के साथ साए की तरह रहा था ये शख्स, निधन के बाद बिग बी ने ऐसे उड़ेला दर्द","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
40 साल तक अमिताभ के साथ साए की तरह रहा था ये शख्स, निधन के बाद बिग बी ने ऐसे उड़ेला दर्द
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Mon, 10 Jun 2019 10:43 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
amitabh bachchan
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchcan) के सेक्रेटरी रहे शीतन जैन का बीते शनिवार को 77 साल की उम्र में निधन हो गया। शीतल जैन के अंतिम संस्कार में अमिताभ बच्चन परिवार के साथ पहुंचे थे। जहां वो अर्थी को कंधा देते नजर आए थे। अमिताभ बच्चन की सफलता के पीछे शीतन जैन का बड़ा हाथ माना जाता है। बिग बी ने अपने सेक्रेटरी को याद करते हुए ब्लॉग पर इमोशनल पोस्ट शेयर किया है।
2 of 5
amitabh bachchan
- फोटो : social media
अमिताभ बच्चन ने लिखा कि 'उन्होंने मेरे काम के भार को करीब 40 सालों तक उठाया। एक सज्जन, मेहनती, विनम्र और ईमानदार। मैंने उन्हें उनकी अंतिम यात्रा तक ले गया। शीतल जैन मेरे प्रबंधक, सचिव, पतले और मोटे होने तक के सफर तक गुजरे। अस्पताल में बीमारियों से छोटी लेकिन गंभीर लड़ाई के बाद... इन 40 वर्षों के दौरान उनके सहयोग से, परिवार के एक सदस्य के रूप में... काम के प्रति उनके समर्पण... उनके सौम्य तरीके से, उन्हें कई प्रशंसक मिले और जो उनके संपर्क में आए।'
3 of 5
amitabh bachchan
- फोटो : file photo
अमिताभ ने आगे लिखा, 'वह अंदर से बहुत भावुक थे और परिवार के विषय में किसी भी तरह की अनचाही बात को कभी बर्दाश्त नहीं करते थे। वो मेरे लिए काम करते रहे, इस बात को उन्होंने दुनिया के सामने दिखाने की कोशिश नहीं की। उन्होंने योजना बनाई और मेरे शेड्यूल को आसान बनाया... प्रोड्यूसर्स के साथ फिल्में और महत्वपूर्ण बैठकें।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
amitabh bachchan
- फोटो : social media
अमिताभ लिखते हैं कि 'एक साधारण आदमी... हमने उनके लिए जो भी किया, उनके लिए उनका सबसे बड़ा आभार था। वो लोगों को उनके जैसा नहीं बनाते... मेरे काम और ऑफिस में एक खालीपन आ गया है।'
विज्ञापन
5 of 5
Amitabh Bachchan
- फोटो : file photo
बता दें कि जब अमिताभ बच्चन ने अपना फिल्मी सफर शुरू किया था, उसी वक्त से शीतल जैन उनके साथ थे। शीतल जैन ने वासु भागनानी के साथ मिलकर अमिताभ बच्चन की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां को प्रोड्यूस भी किया था। 1998 में रिलीज हुई इस फिल्म के डायरेक्टर डेविड धवन थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।