{"_id":"5e26a6de8ebc3e4b5d674327","slug":"amitabh-emraan-starrer-chehre-new-release-date-to-avoid-clash-with-ayushmann-khurrana-gulabo-sitabo","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'चेहरे' की रिलीज डेट खिसकी आगे, जानिए इस साल अमिताभ बच्चन की कौन-कौन सी फिल्में देंगी दस्तक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'चेहरे' की रिलीज डेट खिसकी आगे, जानिए इस साल अमिताभ बच्चन की कौन-कौन सी फिल्में देंगी दस्तक
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: Avinash Pal
Updated Tue, 21 Jan 2020 12:57 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
amitabh
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
2020 में अमिताभ बच्चन अपनी फिल्मों के जरिए युवा कलाकारों को कड़ी चुनौती देते हुए नजर आने वाले हैं। बीते दिनों 'झुंड' का पोस्टर सामने आने के बाद अब 'बिग बी' की दूसरी फिल्में 'चेहरे' और 'गुलाबो सिताबो' रिलीज होने के लिए तैयार है।
पहले अमिताभ बच्चन की इन दोनों फिल्मों के बीच टकराव की स्थिति देखी जा रही थी लेकिन अब 'गुलाबो सिताबो' के निर्माताओं के अनुरोध पर 'चेहरे' की रिलीज डेट का आगे खिसका दिया गया है। पहले यह फिल्म 24 अप्रैल को दस्तक देने वाली थी लेकिन अब यह फिल्म 17 जुलाई को रिलीज होगी। वहीं 'गुलाबो सिताबो' तय तारीख 17 अप्रैल को ही रिलीज होगी।
3 of 5
Amitabh Bachchan
- फोटो : Social Media
गौरतलब है फिल्म 'चेहरे' का निर्देशन रूमी जाफरी ने किया है। इस मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म में अमिताभ बच्चन के अलावा इमरान हाशमी भी अहम किरदार में हैं। फिल्म में 'बिग बी' एक वकील की भूमिका में दिखेंगे। वहीं 'गुलाबो सिताबो' की बात करें तो यह एक कॉमेडी फिल्म है जिसका निर्देशन शूजित सरकार ने किया है। फिल्म में आयुष्मान खुराना भी लीड किरदार में हैं। फिल्म की कहानी लखनऊ के इर्द-गिर्द रची गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अमिताभ बच्चन की फिल्म झुंड का पोस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन की आने वाली फिल्मों की बात करें तो फिल्म 'झुंड' 8 मई 2020 को रिलीज होगी। इस फिल्म में वह फुटबॉल कोच की भूमिका में नजर आ रहे हैं। फिल्म का निर्देशन नागराज मंजुले ने किया है। इसके अलावा लंबे समय से अमिताभ बच्चन धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं।
विज्ञापन
5 of 5
brahmastra
'ब्रह्मास्त्र' फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं। यह फिल्म इस साल रिलीज हो सकती है। इसके अलावा अमिताभ बच्चन एक मराठी फिल्म 'एबी आणि सीडी' में भी नजर आएंगे। यह फिल्म भी इसी साल सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।