निलंबित डीसीपी दविंदर सिंह की गिरफ्तारी के बाद अफजल गुरु की फांसी का मामला फिर से उछाला गया है। फरवरी 2013 में अफजल गुरु को फांसी हो गई थी, लेकिन उसकी चिट्ठी में दविंदर सिंह के नाम की चर्चा थी। अपने वकील को लिखी चिट्ठी में अफजल ने दविंदर सिंह को लेकर कई खुलासे किए थे। पिछले दिनों अफजल गुरु की पत्नी तबस्सुम ने आरोप लगाया था कि दविंदर सिंह ने उसके पति को रिहा करने के बदले एक लाख रुपये मांगे थे।
अफजल गुरु की फांसी पर आलिया की मां सोनी राजदान ने उठाया सवाल, कहा- 'बलि का बकरा क्यों बनाया'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब इस मामले में आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने अफजल गुरु की फांसी पर सवाल खड़े किए हैं। कुछ घंटे पहले किए ट्वीट में सोनी राजदान ने लिखा है- ''यह न्याय का द्रोह है। अगर वह बेगुनाह है तो अब कौन है जो उसे वापस ला पाएगा। यही कारण है कि मृत्युदंड को हल्के में इस्तेमाल नहीं किया जाना है। अफजल गुरु को बलि का बकरा क्यों बनाया गया, इसकी भी ठोस जांच होनी चाहिए?'

सोनी राजदान ने अपने अगले ट्वीट में कहा- कोई यह नहीं कह रहा कि वह बेगुनाह था लेकिन उसे यातनाएं दी गईं थीं। क्या इस मामले में पूरी तरह से जांच नहीं की जानी चाहिए थी? अफजल गुरु द्वारा दविंदर सिंह पर लगाए गए आरोपों को किसी ने गंभीरता से क्यों नहीं लिया? यह संकटपूर्ण है।
No one is saying he is innocent. But if he was tortured and then ordered by his torturer to do what he did isn’t that what needed to be fully investigated ? Why did no one take his allegations about Devinder Singh seriously. That’s the travesty. https://t.co/PBRhz1gGBg