बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। दीपिका पादुकोण को दावोस में होने वाली वार्षिक बैठक में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की ओर से क्रिस्टल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर क्रिस्टल अवॉर्ड के साथ अपनी तस्वीर भी साझा की है। दीपिका की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होना शुरू हो गई है।
जानें क्यों क्रिस्टल अवॉर्ड से सम्मानित हुईं दीपिका, स्पीच में बताई डिप्रेशन की कहानी, देखें वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सम्मान मिलने के बाद दीपिका ने कहा कि डिप्रेशन और तनाव के बारे में लोग खुलकर बात नहीं करते हैं लेकिन इसको भी दूसरी बीमारियों की तरह ही समझना चाहिए। इसका भी इलाज हो सकता है। वहीं दीपिका ने सार्वजनिक मंच पर अपना डिप्रेशन का अनुभव भी साझा किया। सोशल मीडिया पर दीपिका की स्पीच को काफी पसंद किया जा रहा है और सोशल मीडिया यूजर्स इसे जमकर शेयर कर रहे हैं।
As #wef20 gets underway, @deepikapadukone stresses the importance of addressing mental health issues when building a more sustainable and inclusive world.@TLLLFoundation
Find out more: https://t.co/yja3lFKDLN #healthyfutures pic.twitter.com/7p0U3AoDpR
बता दें कि दावोस में होने वाली ये मीटिंग आज (21 जनवरी) से ही शुरू हुई है। दीपिका को ये सम्मान उनके द्वारा मेंटल हेल्थ को लेकर किए गए कार्य के लिए दिया गया है। याद दिला दें कि जब इस सम्मान की घोषणा की गई थी तो दीपिका का नाम चयन किए जाने के बाद फोरम की ओर से कहा गया था कि दीपिका एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित अभिनेता, फैशन आइकन हैं मेंटल हेल्थ एंबेसडर हैं।
GRATITUDE!🙏🏽 #crystalaward2020 #wef2020 @tlllfoundation
A post shared by Malti (@deepikapadukone) on
वैसे बात दीपिका पादुकोण के फिल्मी करियर की करें तो 10 जनवरी 2020 को दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है। फिल्म में दीपिका एक एसिड अटैक पीड़िता का किरदार निभाती नजर आ रही हैं।
फिल्म छपाक में दीपिका पादुकोण के साथ विक्रांत मैसी भी नजर आ रहे हैं। फिल्म ने अभी तक महज 32.48 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं 10 जनवरी को छपाक के साथ ही रिलीज हुई अजय देवगन की फिल्म तानाजी द अनसंग वॉरियर ने अभी तक 167. 45 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।