{"_id":"60a914e28ebc3e73df7a3bff","slug":"amjad-khan-aka-gabbar-singh-of-sholay-used-to-drink-thirty-cups-of-tea-in-a-day-know-here-funny-incident","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"किस्सा: जब चाय ना मिलने पर गब्बर ने शूटिंग के सेट पर कर दी थी ये हरकत, हैरान हो गए थे लोग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
किस्सा: जब चाय ना मिलने पर गब्बर ने शूटिंग के सेट पर कर दी थी ये हरकत, हैरान हो गए थे लोग
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Sun, 23 May 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
अमजद खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आप सभी को फिल्म 'शोले' का गब्बर तो जरूर याद होगा। याद होगा भी कैसे नहीं, अभिनेता अमजद खान ने बेहद शानदार तरीके से इस किरदार को निभाया था। आज भी वो सिनेमा जगत में 'गब्बर' के नाम से ही मशहूर हैं। इस किरदार के जरिए उन्होंने फिल्मी पर्दे के विलेन को जो नया रूप दिया, वो आज विरले ही देखने को मिलता है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि अमजद इस किरदार के लिए पहली पसंद नहीं थे क्योंकि जावेद अख्तर, जिन्होंने सलीम खान के साथ मिलकर फिल्म की कहानी लिखी थी, उन्हें अमजद खान की आवाज गब्बर के किरदार के हिसाब से दमदार नहीं लगी। सलीम खान इस किरदार के लिए अभिनेता डैनी डेन्जोंगपा को लेना चाहते थे। लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि अमजद खान को इस किरदार के लिए चुना गया और वो गब्बर बनकर हिट हो गए। आज हम आपको अमजद खान से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा बताने जा रहे हैं, जिसे सुनकर आप अभिनेता की इस हरकत पर हंसने लगेंगे।
2 of 7
अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, संजीव कुमार और अमजद खान
- फोटो : सोशल मीडिया
कहा जाता था अमजद खान जब शूटिंग सेट पर होते थे तो वहां काफी खुशनुमा माहौल बना रहता था। अमजद खान की कुछ ऐसी आदतें थी, ऐसे किस्से थे जो उनके दोस्तों के बीच और शूट्स पर काफी मशहूर थे। इसी में से एक उन्हें चाय पीने का बेहद शौक था। वो रोजाना तीस कप चाय पी जाते थे और जिस दिन उन्हें चाय नहीं मिलती थी, तो उनके लिए काम करना काफी मुश्किल हो जाता है।
3 of 7
अमजद खान
- फोटो : सोशल मीडिया
कुछ ऐसा ही किस्सा हुआ था पृथ्वी थियेटर में जब वो एक प्ले की रिहर्सल कर रहे थे। उस दौरान उन्हें चाय नहीं मिली जिससे वो परेशान हो गए। सेट पर जब उन्होंने इस बारे में पूछा तो उन्हें बताया गया कि दूध खत्म हो गया है। फिर क्या था एक दिन बिना चाय के गुजारना अमजद खान के लिए सौ दिन गुजारने जैसा हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
अगले ही दिन अमजद खान ने सेट पर एक नहीं बल्कि दो भैंसे लाकर बांध दीं और चाय वाले को हिदायत दी कि चाय बनती रहनी चाहिए। चाय की जितनी लत अमजद खान को थी शायद ही किसी और को रही हो। इसके साथ ही दोस्ती के मामले में भी अमजद खान किसी से पीछे नहीं थे।
विज्ञापन
5 of 7
अमजद खान और अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
महानायक अमिताभ बच्चन के साथ उनकी गहरी दोस्ती थी। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया जो सुपरहिट रहीं। दिलचस्प बात ये है कि जितनी फिल्मों में इन दोनों ने साथ काम किया उनमें से अधिकतर में अमिताभ हीरो रहे तो अमजद विलेन के किरदार में नजर आए। हर किरदार को अमजद ने यादगार बना दिया, लेकिन एक विलेन के रूप को उन्होंने जो पहचान दी वो अमिट है और आज तक कोई उसे धूमिल नहीं कर पाया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।