{"_id":"5bf7cd09bdec22414a2aefa1","slug":"amol-palekar-birthday-special-here-life-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिल्मों में आने से पहले बैंक में क्लर्क था ये एक्टर, लाइमलाइट से दूर अब ऐसे कर रहे गुजारा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिल्मों में आने से पहले बैंक में क्लर्क था ये एक्टर, लाइमलाइट से दूर अब ऐसे कर रहे गुजारा
Sat, 24 Nov 2018 07:50 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 24 Nov 2018 07:50 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
amol palekar
- फोटो : golmal film
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक्टर अमोल पालेकर का नाम आते ही गोलमाल के राम प्रसाद दशरथ प्रसाद शर्मा का चेहरा जहन में आता है। 24 नवंबर को जन्मे अमोल पालेकर 73 साल के हो गए हैं। अमोल पालेकर काफी समय से फिल्मी दुनिया से दूर हैं। ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि फिलहाल वो क्या कर रहे हैं।
2 of 6
amol palekar
- फोटो : file photo
अमोल कभी फिल्मों में नहीं आना चाहते थे। उनका पहला प्यार तो पेंटिंग है। अमोल ने जेजे स्कूल ऑफ फाइन आर्ट्स से पोस्ट ग्रेजुएशन किया। इसके बाद उन्होंने बतौर पेंटर काम भी करना शुरू कर दिया। एक इंटरव्यू में अमोल ने कहा कि पढ़ाई खत्म करने के बाद मैंने पेंटिंग के क्षेत्र में करियर बनाने की सोची। मजबूरी में प्रोड्यूसर-एक्टर बना और फिर डायरेक्शन के क्षेत्र में उतर गया।
3 of 6
amol palekar
- फोटो : file photo
फिल्मों में आने से पहले अमोल पालेकर बैंक में क्लर्क का काम करते थे। बैंक ऑफ इंडिया में वो 8 साल तक नौकरी करते रहे लेकिन किस्मत का खेल ही रहा कि वो फिल्म इंडस्ट्री में चले आए। अमोल पालेकर के इंडस्ट्री में आने के पीछे एक बेहद खास शख्स का हाथ रहा। अगर इस शख्स ने उनका साथ नहीं दिया होता तो शायद हिंदी सिनेमा को ये दमदार एक्टर नहीं मिलता।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
amol palekar
- फोटो : file photo
दरअसल ये शख्स कोई और नहीं बल्कि उनकी गर्लफ्रेंड चित्रा थीं। उस वक्त चित्रा एक थियेटर आर्टिस्ट थी और अमोल की छोटी बहन की क्लासमेट थी। इसी दौरान दोनों का मिलना जुलना बढ़ा और दोस्ती हो गई। फिर वो वक्त भी आया जब दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए।
विज्ञापन
5 of 6
amol palekar
- फोटो : file photo
अमोल पालेकर और चित्रा साथ में थियेटर जाने लगे और साथ में रिहर्सल करने लगे। इसी दौरान अमोल की मुलाकात सत्यदेव दूबे से हुई। उन्होंने अमोल को एक्टिंग में जाने के लिए प्रेरित किया। डायरेक्टर बासु चटर्जी ने उन्हें एक फिल्म के लिए अप्रोच किया लेकिन उन्होंने मना कर दिया। बासु चटर्जी ने हिम्मत नहीं हारी और अगली फिल्म के लिए फिर से अमोल के पास पहुंचे। आखिरकार अमोल ने हां कर दी। बस फिर क्या था अमोल ने इसके बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।